फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rakesh roshan could be arrest

कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन

Thu, 20 Jul 2017 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 20 Jul 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
rakesh roshan could be arrest
rakesh roshan

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के पिता फिल्म निर्माता राकेश कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं। कृष थ्री फिल्म से जुड़े एक मामले में कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है। जानिए, पूरा मामला...

विज्ञापन


दून निवासी रूप नारायण सोनकर ने अपने उपन्यास सुअरदान के अंश का उपयोग कृष थ्री में करने का आरोप राकेश रोशन पर लगाया था। सोनकर ने 21 मई 2016 को देहरादून में डालनवाला थाने में राकेश रोशन के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


सोनकर का कहना था कि उनका उपन्यास 2010 में प्रकाशित हुआ था। फिल्म कृष थ्री 2013 में प्रदर्शित हुई। फिल्म और उपन्यास के कई दृश्य समान हैं। उपन्यास में आदमी व जानवर को मिलाकर नया जीव बनाया गया है और यही फिल्म में भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपन्यास में खलनायक व्हील चेयर पर चलता है और इस फिल्म में भी। उपन्यास में नायक जानलेवा बीमारी से पीड़ित है और उसको तिगड़ी फार्म के लोग इलाज के लिये न्यूजर्सी ले जाते है। फिल्म में नायक को मुंबई में जानलेवा बीमारी हो जाती है और उसको इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया जाता है। 

‌गिरफ्तारी पर रोक की अर्जी खारिज

rakesh roshan could be arrest
Krish III

सोनकर के मुताबिक, उपन्यास की नायिका गर्भवती है वह खलनायक के कब्जे में है, उसे सह नायिका बचाती है। यही दृश्य फिल्म में भी दिखाए गए हैं। अंत में हवाई जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने का दृश्य भी फिल्म और उपन्यास में एक जैसा है। सोनकर का आरोप था कि कृष थ्री में उनके उपन्यास सूअरदान के कई दृश्यों को उनकी अनुमति के बिना फिल्माया गया है।

राकेश रोशन ने इस रिपोर्ट को निरस्त करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की थी। पूर्व में कोर्ट ने राकेश रोशन की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।

बुधवार को इस मामले की सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की एकलपीठ ने राकेश रोशन की याचिका को खारिज किया। हाइकोर्ट में सरकारी अधिवक्ता ने बताया कि राकेश रोशन के खिलाफ निचली अदालत में आरोप पत्र दायर किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed