फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajya Sabha seat in Uttarakhand BJP made Dr. Kalpana Saini candidate leaving behind many big names

Rajya Sabha Election: भाजपा ने डॉ. कल्पना सैनी को उत्तराखंड से बनाया राज्यसभा प्रत्याशी, पढ़ें- उनकी जीत का समीकरण व उनके बारे में

Mon, 30 May 2022 11:44 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 30 May 2022 11:44 AM IST
सार

प्रदेश में राज्यसभा की सीट के लिए 10 जून को चुनाव होना है। भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाने के लिए कई लोगों के नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे गए थे। जिसमें वर्तमान में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष डॉ. कल्पना सैनी के नाम की घोषणा हुई है। डॉ. कल्पना रुड़की की रहने वाली हैं। 

विज्ञापन
Rajya Sabha seat in Uttarakhand BJP made Dr. Kalpana Saini candidate leaving behind many big names
उत्तराखंड भाजपा की राज्यसभा प्रत्याशी डॉ. कल्पना सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट पर होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने डॉ.कल्पना सैनी को प्रत्याशी घोषित किया है। रविवार को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने उनके नाम की घोषणा की है। डॉ. कल्पना ने प्रत्याशियों की दौड़ में शामिल पूर्व सीएम त्रिवेंद्र और पूर्व विधायक गहतोड़ी समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा है। रुड़की निवासी डॉ.कल्पना सैनी राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन



प्रदेश में राज्यसभा की सीट के लिए 10 जून को चुनाव होना है। भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाने के लिए कई लोगों के नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे गए थे। जिसमें पैनल में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, राज्य पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष डॉ.कल्पना सैनी, पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, भाजपा अनुशासन समिति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केदार जोशी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्यामवीर सैनी, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, राष्ट्रीय एससीएसटी आयोग की पूर्व सदस्य स्वराज विद्वान, पूर्व विधायक कैलाश चंद गहतोड़ी आदि के नाम शामिल थे। पार्टी हाईकमान ने इनमें से डॉ.कल्पना सैनी को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किया है। वो 31 मई को अपना नामांकन करेंगी। बता दें कि डॉ.कल्पना सैनी के परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि रही है। पिता पूर्व विधायक स्व.पृथ्वी सिंह उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह सरकार में सिंचाई राज्यमंत्री रहे हैं।

विज्ञापन

..तो निर्विरोध चुना जाना तय
राज्यसभा के लिए खाली हो रही एक सीट पर यदि कांग्रेस अपना प्रत्याशी नहीं उतारती है तो भाजपा की प्रत्याशी डॉ.कल्पना सैनी का निर्विरोध चुना जाना तय है। इसके बाद उनकी जीत की औपचारिक घोषणा मात्र शेष रह जाएगी। दरअसल, राज्यसभा चुनाव में जीत का पूरा गणित भाजपा के ही पक्ष में है। विधानसभा में भाजपा के 47 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 19 और दो निर्दलीय विधायक हैं। जीत हासिल करने के लिए भाजपा के पास बहुमत है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बोले- पार्टी हाईकमान ने लिया निर्णय
उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी की ओर से भेजे गए पैनल में प्रत्याशियों के नाम पर गहन चर्चा करने के बाद पार्टी हाईकमान ने डॉ. कल्पना सैनी को प्रत्याशी घोषित किया है। वे पार्टी की सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ता रही हैं। 31 मई को प्रत्याशी की ओर से नामांकन पत्र भरा जाएगा।

विज्ञापन

उत्तराखंड बनने के बाद दूसरी महिला पहुंचेगी राज्यसभा
उत्तराखंड राज्य के अस्तित्व में आने के बाद डॉ.कल्पना सैनी राज्यसभा जाने वालीं प्रदेश की दूसरी महिला सदस्य होंगी। इससे पहले स्व.मनोरमा शर्मा डोबरियाल कांग्रेस के टिकट से राज्यसभा जा चुकी हैं। प्रदेश की सियासत में महिलाओं के नजरिये से रविवार को दूसरा अध्याय जुड़ गया, जब भाजपा ने रुड़की निवासी डॉ.कल्पना सैनी को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया। राज्य गठन के बाद महिलाओं को राज्यसभा तक पहुंचाने के मामले में कांग्रेस ने शुरुआत की थी।

कांग्रेस ने देहरादून की पूर्व मेयर स्व.मनोरमा डोबरियाल शर्मा को 26 नवंबर 2014 को राज्यसभा सांसद चुना गया था। हालांकि दुर्भाग्य से वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाईं, 18 फरवरी 2015 को उनका निधन हो गया। इसके बाद उपचुनाव हुए, जिसमें राजबब्बर राज्यसभा सांसद चुने गए थे। हालांकि राज्य गठन से पहले भाजपा एक महिला को राज्यसभा भेज चुकी है जो कि राज्य बनने के बाद भी बनी रहीं। तीन अप्रैल 2000 को सुषमा स्वराज राज्यसभा सांसद चुनी गई थीं, जो कि राज्य गठन के बाद भी दो अप्रैल 2006 तक राज्यसभा की सांसद रहीं। ऐसे में राज्य गठन के बाद उत्तराखंड से राज्यसभा जाने वालीं डॉ.कल्पना दूसरी महिला बन जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed