फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rajya sabha mp Subramanian Swamy speaking on teen talaq

तीन तलाक पर बोले स्वामी, कहा भारत में क्यों नहीं लागू हो सकता यूनिफार्म सिविल कोड? 

Mon, 15 May 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 15 May 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
rajya sabha mp Subramanian Swamy speaking on teen talaq

तीन तलाक और मुस्लिमों के कानून को लेकर अगर ऑस्ट्रेलिया सहित दूसरे देशों में यूनिफार्म सिविल कोड का पालन किया जा सकता है तो भारत में ऐसा क्यों नहीं हो सकता?

विज्ञापन


मामला सुप्रीम कोर्ट में है, उम्मीद है जल्द ही इस पर फैसला होगा। नारद जयंती के मौके पर विश्व संवाद केंद्र के पत्रकार सम्मान समारोह में पहुंचे राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कुछ इस अंदाज में अपनी बात रखी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर पूर्व सैनिकों को हथियार और पैसा देकर कश्मीर की जिम्मेदारी सौंप दें तो एक साल के भीतर कश्मीर का मसला हल हो जाएगा। स्वामी ने कहा कि देश में सांस्कृतिक क्रांति होनी चाहिए। 2014 में भाजपा की सरकार आने के बाद इसकी शुरुआत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों को कश्मीर भेज दें तो सब ठीक कर देंगे

rajya sabha mp Subramanian Swamy speaking on teen talaq

उन्होंने कहा कि दुनिया में हिंदू संस्कृति को छोड़कर 46 में से 45 संस्कृतियां विलुप्त हो चुकी हैं।  थोड़ा इंतजार करो, धारा 370 पर भी फैसला ले लिया जाएगा। स्वामी ने कहा कि देश में अगर दस लाख पूर्व सैनिकों को पैसा और हथियार देकर कश्मीर भेज दें तो एक साल के भीतर सब ठीक कर देंगे।

कश्मीर में पत्थरबाजी पर उन्होंने कहा कि युवाओं को बाकायदा पैसा दिया जा रहा है। कश्मीर पुलिस पर पत्थर फेंकने का 500 रुपये, सीआपीएफ पर पत्थर फेंकने का 1000 रुपये और सेना पर पथराव का 2000 रुपये दिया जाता है।

उन्होंने राम मंदिर के मामले पर भी अपनी बात रखी और अगले साल अयोध्या में राम मंदिर बनाने की हुंकार भरी। इस मसले पर वह सात जून को अयोध्या में सभी संगठनों की बैठक भी बुलाने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed