फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajya sabha mp Anil Baluni one year work report for uttarakhand

सांसद अनिल बलूनी की अनूठी पहल से उत्तराखंड को लगे 'पंख', 11 महीने में कर दिखाए ये 12 काम

Wed, 03 Apr 2019 09:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 03 Apr 2019 09:38 AM IST
विज्ञापन
Rajya sabha mp Anil Baluni one year work report for uttarakhand
अनिल बलूनी - फोटो : सोशल मीडिया

राज्यसभा सांसद के तौर पर अनिल बलूनी के छह साल के कार्यकाल का पहला साल तीन अप्रैल को पूरा हो रहा है। लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के चलते उन्हें कामकाज के 11 महीने मिले।

विज्ञापन


उनके आलोचक भी मानते हैं कि इन 11 महीनों में उन्होंने 12 ऐसे काम कर दिखाए, जो नामुमकिन से माने जा रहे थे। बलूनी के एक दर्जन कार्यों में कुछ ऐसी अनूठी पहल हैं, जो पलायन, पिछड़ेपन और बुनियादी समस्याओं का सामना कर रहे पहाड़ के लिए मरहम और जनप्रतिनिधियों के लिए सबक सरीखे हैं। अपने इन कार्यों की वजह से ही वे सक्रिय, सतर्क और संवेदनशील सांसद की छवि बनाते दिखे हैं। 
विज्ञापन


भाजपा में राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी निभा रहे बलूनी ने प्रदेश के राजनेताओं के सामने यह उदाहरण भी प्रस्तुत किया है, केंद्रीय नेतृत्व और केंद्रीय मंत्रियों से मधुर रिश्तों का लाभ प्रदेश की जनता को किस तरह से दिलाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल बलूनी को नजदीक से जानने वाले जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण कहते हैं कि वे अपने समकक्ष जनप्रतिनिधियों के लिए मिसाल तो हैं हीं, मुद्दों की समझ, निरंतर प्रयासों और सियासी संबंधों से राज्य और राज्य के लोगों के विकास के लिए किस तरह से काम हो सकते हैं, उनकी शख्सियत इसकी नजीर बनी है। उन्होंने विकास से संबंधित जो भी घोषणाएं कीं, उन्हें जमीन पर उतारा। 

न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. महेश कुड़ियाल कहते हैं कि बलूनी ने सांसद चुने जाने के दिन से ही लीक से हटकर फैसले लेने आरंभ कर दिए। ये बलूनी ही हैं, जिन्होंने सांसद बनने के बाद कार्यकर्ताओं को होर्डिंग, पोस्टर, अभिनंदन और स्वागत समारोह करने से साफ मना कर दिया।

पहला वेतन उन्होंने राजकीय अनाथालय के बच्चों के कल्याण के लिए दान कर दिया। सांसद निधि का इस्तेमाल नाली खड़ंजों पर खर्च करने की परंपरा को तोड़ा और इसका इस्तेमाल बड़े कार्यों पर करने की एक नई रिवायत शुरू की। 

11 महीने में किए ये 12 काम
1.  नैनी दून एक्सप्रेस का संचालन
2. राज्य को एनडीआरएफ  की पृथक बटालियन का आवंटन
3. कोटद्वार और उत्तरकाशी चिकित्सालयों में आईसीयू की स्थापना
4. पौड़ी के बौर गांव को गोद लिया
5. सेना और अर्द्धसेना के अस्पतालों में आम जनता का उपचार
6. आईटीबीपी के अस्पतालों में उपचार प्रारंभ कराया
7 विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों की पैरवी, समाधान अंतिम चरण में पहुंचाया
8 मसूरी पेयजल योजना के लिए 187 करोड़ स्वीकृत कराए 
9. तीलू रौतेली व माधो सिंह भंडारी के स्मारकों को पुरातत्व विभाग से संरक्षित करवाना 
10. टनकपुर-बागेश्वर से गैरसैंण-कर्णप्रयाग रेललाइन के सर्वे के लिए धन स्वीकृत कराना
11. रामनगर में आधुनिक बस पोर्ट की स्थापना 
12. राज्य के लिए पृथक दूरदर्शन चैनल प्रारंभ करवाना 

ये प्रयास भी किए
-सांसद निधि से ऋषिकेश एम्स और सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में रैन बसेरे बनाने की घोषणा 
-नैनीताल पेयजल योजना के लिए केंद्र सरकार से धनराशि स्वीकृति का प्रयास 
-ऋषिकेश में बसपोर्ट बनाने के लिए पहल

इस वित्तीय वर्ष में चुनाव अधिसूचना के कारण 11 माह कार्य करने को मिले। अगले वित्तीय वर्ष में साढ़े 10 माह मिल पाएंगे। लेकिन, मैं पूर्ण ऊर्जा के साथ नए लक्ष्य निर्धारित करूंगा। मेरे आगामी लक्ष्यों में वे कार्य हैं, जो राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। 
-अनिल बलूनी, सांसद राज्यसभा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed