फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajya Sabha Election 2020: bjp candidate naresh bansal file nomination

राज्यसभा चुनाव 2020 : भाजपा प्रत्याशी नरेश बंसल ने किया नामांकन, पार्टी कार्यालय में गर्मजोशी से हुआ स्वागत

Tue, 27 Oct 2020 09:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 27 Oct 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha Election 2020: bjp candidate naresh bansal file nomination
भाजपा प्रत्याशी नरेश बंसल - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए भाजपा के प्रत्याशी नरेश बंसल ने मंगलवार को नामांकन के आखिरी दिन अपना पर्चा दाखिल किया। नामांकन के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, सांसद अजय भट्ट व प्रदेश सरकार के पांच मंत्री व कई विधायक मौजूद थे। 

विज्ञापन


विधानसभा के कार्यकारी सचिव व चुनाव अधिकारी मुकेश सिंघल के मुताबिक, बंसल ने अपने नामांकन के चार सेट जमा कराए। ये सेट अलग-अलग समय पर जमा किए गए। हर सेट पर सात विधायकों ने प्रस्ताव किया। सिंघल ने कहा कि बुधवार को नामांकन पत्र की जांच होगी। दो नवंबर को परिणाम घोषित होगा। राज्यसभा में एक ही नामांकन पत्र जमा होने से अब बंसल का चुना जाना औपचारिकता मात्र रह गया है। कांग्रेस या किसी अन्य का नामांकन न किये जाने से बंसल का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
विज्ञापन


डाट काली में माथा टेका, शहीद स्थल में नमन किया
राज्यसभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशी नरेश बंसल सुबह सबसे पहले डाट काली मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा अर्चना की और माथा टेका। इसके बाद कचहरी स्थित शहीद स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य आंदोलन में शहादत देने वाले शहीदों को याद किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में हुआ गर्मजोशी से स्वागत
बंसल के पार्टी कार्यालय पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व पार्टी पदाधिकारियों मंत्रियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने बंसल को उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि बंसल हमारे पुराने कार्यकर्ता हैं और बैंक की नौकरी छोड़कर वह संगठन की सेवा में जुटे। वह भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन और प्रदेश महामंत्री पद पर लंबे समय तक रहे।

नामांकन के समय सीएम और भगत रहे मौजूद

बंसल के नामांकन के समय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार के अलावा प्रदेश सरकार के पांच मंत्री, एक सांसद व 28 विधायक मौजूद थे। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के अलावा कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल राज्यमंत्री धन सिंह रावत, पूर्व सांसद तरुण विजय मौजूद थे।

मैंने आज नामांकन किया है। मैं पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व उनकी टीम ने जो सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद दिया है, उसके लिए आभारी हूं और सिर झुकाकर सबको नमन करता हूं।
-नरेश बंसल, राज्यसभा प्रत्याशी

बंसल जी हमारे बहुत वरिष्ठ लोगों में से हैं। बाल्यकाल से ही विचाराधार के लिए और आगे चलकर पार्टी के लिए काम किया है। आज एकमात्र प्रत्याशी हैं, जिन्होंने अभी तक नामांकन किया है। इसलिए उनकी जीत भी सुनिश्चित है। हमारी उनके लिए अनंत शुभकामनाएं।
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री

बंसल को बहुत शुभकामनाएं हैं। सभी साथी संगठन के निष्ठावान हैं, लेकिन टिकट एक को ही मिलता है। बंसल बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन की रीति-नीति को जानते हैं। पार्टी ने उन्हें अवसर दिया। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व को हम आभार व्यक्त करते हैं।
- अजय भट्ट, सांसद

पार्टी ने अपने वरिष्ठ कार्यकर्ता को सम्मान दिया। यह एक स्वस्थ परंपरा है। इससे कार्यकर्ताओं में एक उत्साह जाग्रत होती है। एक भावना जाग्रत होती है कि हम पार्टी की सेवा करेंगे तो पार्टी निश्चित रूप से सम्मान देगी। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।
- सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री

बीस सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष पद से बंसल का इस्तीफा स्वीकार
राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित होने के बाद नरेश बंसल ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed