फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rajnath singh rally in roorkee

राजनाथ ने किया उत्तराखंड सरकार पर प्रहार, पर नहीं लिया CM का नाम

Sun, 11 Dec 2016 12:38 PM IST
विनोद कुमार सिंह/ अमर उजाला, रुड़की
विनोद कुमार सिंह/ अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 11 Dec 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh rally in roorkee
मंच पर माला पहनाकर गृहमंत्री राजनाथ का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार जिले में भगवानपुर के बीडी इंटर कालेज में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान एक ओर जहां सभी नेताओं ने सीधे मुख्यमंत्री हरीश रावत पर हमला बोला, वहीं मुख्य अतिथि एवं केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने करीब 45 मिनट के संबोधन में एकबार भी हरीश रावत का नाम नहीं लिया। हालांकि इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े किए।

विज्ञापन


शनिवार को बीडी इंटर कालेज के ग्राउंड में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने हरीश रावत की सरकार को जिले में हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार के लिए सीधे जिम्मेदार ठहराया। कहा कि हरीश रावत सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबी हुई है। इसके लिए भाजपा को परिवर्तन यात्रा निकालने की जरूरत पड़ी।
विज्ञापन


पूर्व सांसद और भाजपा नेता सतपाल महाराज ने शेरो-शायरी से प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार पर कटाक्ष किया। कहा कि ‘हो गई है पीर पर्वत से पिघलनी चाहिए....’ के साथ भाषण की शुरूआत की। उन्होंने रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो परिवर्तन जरूरी होता है। कांग्रेस सरकार प्रदेश में विकास यात्रा निकाल रही है लेकिन, विकास सिर्फ मुख्यमंत्री हरीश रावत और उनके परिजनों का ही हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमजन का उत्पीड़न किया जा रहा है। रैली में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता और हरिद्वार शहर विधायक मदन कौशिक ने भी हरीश रावत को सीधे निशाने पर लिया और भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार ठहराया। भाजपा से भगवानपुर प्रत्याशी और रैली के मेजबान सुबोध राकेश ने अन्य नेताओं से भी आगे बढ़कर हरीश रावत पर हमला बोला। कहा अहसान करने वाले का ही गला काट देते हैं हरीश रावत।


उन्होंने परिवार को दो फाड़ करने के लिए सीधे मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद रैली में पहुंचे मुख्य अतिथि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पूरे माहौल को ही बदल दिया। उन्होंने अपने 45 मिनट के भाषण में एक बार भी मुख्यमंत्री या फिर हरीश रावत का नाम नहीं लिया। उनका फोकस केंद्रीय योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाते हुए नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक पर रहा। लगभग पौने तीन बजे रैली में पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने साढ़े तीन बजे अपना भाषण समाप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed