फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   rajnath said, some things rates are high.

राजनाथ ने माना देश में बढ़ी है महंगाई, नियंत्रण की जरूरत

Fri, 17 Jun 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 17 Jun 2016 08:47 PM IST
सार

  • महंगाई के मुद्दे पर बोले केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह
  • कुछ वस्तुओं कीमत बढ़ी हैं, नियंत्रण की जरूरत
  • गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
rajnath said, some things rates are high.
राजनाथ सिंह - फोटो : अमरउजाला

विस्तार

उत्तराखंड पब्लिक फोरम द्वारा आयोजित संगोष्ठी में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर कहा कि कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जिनकी कीमतें बढ़ी हैं। मूल्य नियंत्रण की आवश्यकता है। सरकार इस दिशा में कोशिश कर रही है। इतना तो मानना ही पड़ेगा कि जिस तेजी के साथ यूपीए सरकार के कार्यकाल में महंगाई बढ़ी थी, उसकी रफ्तार अब कम हुई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कर ढांचे को सरल बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। सरकार की कोशिश है कि टैक्स को लेकर कारोबारियों व प्रोफेशनल्स को कोई दिक्कत ना हो। इसको लेकर सरकार ने कई फैसले लिए हैं। जिस बिजनेसमैन का टर्नओवर दो करोड़ रुपये तक है उसे खाता-बही रखने की आवश्यकता नहीं है। उसे अपने पूरे टर्नओवर पर नहीं बल्कि आठ फीसदी आमदनी पर टैक्स देना होगा।

विज्ञापन

सब्सिडी पाने में बिचौलियों से मिली राहत

rajnath said, some things rates are high.
राजनाथ सिंह - फोटो : अमरउजाला

इसी तरह से किसी प्रोफेशनल्स की आमदनी अगर 50 लाख है तो सरकार यह मान कर चल रही है कि उसका 25 लाख खर्च हो गया। उसे सिर्फ 25 लाख पर ही टैक्स देना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार इस नीति पर अमल कर रही है कि न खाता न बही, जो आप कहें वही सही।

केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार ने सब्सिडी व पेंशन सीधे बैंक खाते में भेजने का जो फैसला लिया है उसका लाभ लोगों को मिल रहा है। इसके लिए अब बिचौलियों को पास जाने की जरूरत नहीं है।

'किसान का बेटा तो इंटरनेट चलाना जानता होगा'

rajnath said, some things rates are high.
राजनाथ सिंह - फोटो : अमरउजाला

सरकार ने अब तक 61 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी ट्रांसफर की है। मार्च 2017 तक पांच करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त में रसोई गैस का कनेक्शन दिया जाएगा। सरकार ने क्लास-थ्री व फोर की नौकरी में इंटरव्यू की व्यवस्था समाप्त कर दी है।

मेरिट के आधार पर नौकरी दी जाएगी। किसानों के लिए ई नेशनल एग्री मार्केट की व्यवस्था की गई है। किसान भले ही इंटरनेट चलाना न जानता हो, लेकिन उसका बेटा तो जानता होगा। घर बैठे ही किसान अपनी फसल बेच सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed