फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajiv Nayan Nautiyal, the Sub-Divisional Forest Officer of the Chakrata Forest Division (Kalsi), has been suspended

Dehradun News: चकराता के उप प्रभागीय वनाधिकारी राजीव नयन निलंबित

Wed, 01 Jul 2026 02:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 01 Jul 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Nayan Nautiyal, the Sub-Divisional Forest Officer of the Chakrata Forest Division (Kalsi), has been suspended
चकराता वन विभाग कालसी के उप प्रभागीय वनाधिकारी राजीव नयन नौटियाल को निलंबित कर दिया गया है। शासन से सचिव सी रविशंकर ने कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत यह कार्रवाई की है। उन पर कई गंभीर आरोप हैं जिनकी जांच चल रही है।
विज्ञापन


निलंबन आदेश में बताया गया है कि उप प्रभागीय वनाधिकारी ने असत्य प्रमाणपत्र के आधार पर स्थायीकरण प्राप्त किया था। उनके विरुद्ध दर्ज एक प्राथमिकी की जांच भी विचाराधीन है। वन मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित एक शिविर में उनकी अनुपस्थिति भी एक कारण है। इसके अलावा, उन पर फील्ड भ्रमण न करने और राजकीय दायित्वों के प्रति उदासीनता के आरोप हैं। उन्हें वन प्रबंधन, अवैध खनन नियंत्रण, फायर लाइन और मानव-जीव संघर्ष जैसे विषयों पर 14 बिंदुओं का कारण बताओ नोटिस मिला था। उनका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया। प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड ने आरोपों की प्रथमदृष्टया पुष्टि के बाद अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की थी।
विज्ञापन

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए राजीव नयन नौटियान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि के दौरान उन्हें मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। चकराता के डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने इस आदेश की पुष्टि की है। यह कार्रवाई वन विभाग में जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed