फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajesh Sharma, sitting on hunger strike, got hospitalized

भूख हड़ताल पर बैठे राजेश शर्मा को अस्पताल में कराया भर्ती

Fri, 10 Jan 2020 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Rajesh Sharma, sitting on hunger strike, got hospitalized
शीशमबाड़ा प्लांट के बाहर धरना प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे समाज सेवी राजेश शर्मा को पुलिस प्रशासन ने बुधवार देर रात धरना स्थल से उठाकर सीएचसी सहसपुर में भर्ती करा दिया। 10 दिन तक लगातार भूख हड़ताल पर बैठने के कारण उनका 11 किलो वजन घट गया था। वहीं राजेश शर्मा को धरना स्थल से उठाए जाने के बाद उनकी जगह पूर्व प्रधान रीता शर्मा और नीलम थापा भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं।
विज्ञापन

शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे राजेश शर्मा को जबरन धरना स्थल से उठाने पर लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया है। आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन प्रदेश सरकार के इशारों पर कार्य कर रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रदेश सरकार आंदोलन को खत्म कराने के बजाय प्लांट को अन्यत्र स्थानांतरण करे। कहा कि प्लांट से निकलने वाली गंदगी से आसन नदी का पानी भी प्रदूषित हो रहा है। जिससे लोगों में बीमारियां फैलने लगी हैं।
विज्ञापन

धरना देने वलों में सुधीर रवत, सुशीला बडोनी, सुमित चौधरी, गणेश रतूड़ी, राजीव गुरुंग, राशिद पहलवान, रीता शर्मा, बीना बमराड़ा, रजनीश चतुर्वेदी, सुशीला सेमवाल, नीमा जोशी, कुसुम भट्ट, रेखा भट्ट, परमीत डबास, अमित अग्रवाल, शराफत अली, शशि कुमार, रविकांत सिंघल, मनीष झा, सीएम जोशी, आदित्य, हेमा, संदीप भंडारी, विनीता भंडारी, सोनिया जुयाल, एके झा, निरंजन चौहान, नीलम नेगी, सतीश राणा, दीपा जोशी, नीति पंवार, आशा रावत, खुर्शीद अहमद, शीतल, अमन सेतीया, राजाराम, छाया, भगवान सिंह राठौर, श्रीपाल ठाकुर, रजनीश कांबोज, संगीता अग्रवाल, टीना धीमान, इरशाद अहमद, संदीप प्रजापति, सुमाली बिष्ट, विमला रौथान, शशिलता भट्ट, गणेश रतूड़ी, बीना कंडारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed