फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajdhani Doon, torrential rain in the early hours of Wednesday, due to strong winds, many fell on the roads, narrowly averted the accident.

राजधानी दून बुधवार तड़के मूसलाधार बारिश, तेज हवाओं के चलते कई भारी-भरकम पर सड़कों पर गिरे, बाल बाल टला हादसा

Thu, 07 Jul 2022 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rajdhani Doon, torrential rain in the early hours of Wednesday, due to strong winds, many fell on the roads, narrowly averted the accident.
राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ तक मानसून की दस्तक के बावजूद मौसम का अजीबोगरीब मिजाज देखने को मिल रहा है। मौसम के बदले मिजाज के चलते राजधानी दून व आसपास के इलाकों में सोमवार को तड़के मूसलाधार बारिश हुई। मूसलाधार बारिश के चलते सड़कों, चौराहों, गली कूचों में जलभराव हो गया। गनीमत रही कि सुबह का वक्त होने की वजह से लोगों को ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। बारिश के बीच तेज हवाओं के चलते कई इलाकों में पेड़ गिर गए।। इससे आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के चलते लैंसडाउन चौक के पास तिब्बती मार्केट के ठीक सामने भारी-भरकम पेड़ गिर गए। पेड़ों के गिरने से यातायात बाधित हो गया। मार्ग से गुजर रहे शहरियों को दूसरे रास्ते से गुजरना पड़ा। आखिरकार एसडीआरएफ और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाकर यातायात को बहाल किया। दूसरी ओर जहां बुधवार को तड़के राजधानी और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई, वही दस बजे के आसपास ना सिर्फ आसमान साफ हो गया, वरन चटख धूप भी देखने को मिली। चटख धूप के चलते लोगों को गर्मी और उमस का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट पर नजर डालें तो राजधानी में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक जिले के रायवाला में सबसे अधिक 12 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी और मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे में राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ और कुछ स्थानों पर तेज गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जहां तक राजधानी दून का सवाल है तो राजधानी व आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed