फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rajaji tiger reserve park closed

राजाजी टाइगर रिजर्व आज से बंद, 14 नवंबर को खुलेगा पार्क

Wed, 15 Jun 2016 09:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 15 Jun 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
rajaji tiger reserve park closed
बाघ - फोटो : अमर उजाला

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क बुधवार को सैलानियों के लिए बंद हो जाएगा। बरसात में पार्क को बंद कर दिया जाता। अब 14 नवबंर को पार्क खोला जाएगा।

विज्ञापन


पिछले सालों की अपेक्षा इस साल पार्क के अंदर घूमने के लिए आने वाले सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ। करीब 25 हजार से अधिक सैलानियों ने पार्क में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। पिछले सालों की अपेक्षा इस साल विदेशी सैलानियों को भी पार्क लुभाने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


इस साल सबसे ज्यादा 1630 विदेशी सैलानी पार्क की सैर करने पहुंचे। पार्क बंद होने के बाद सामान्य व्यक्ति का प्रवेश वर्जित कर दिया जाता है। इस दौरान पार्क के कर्मचारी ही पेट्रोलिंग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क की तिजोरी भर गए सैलानी
राजाजी टाइगर रिजर्व सैलानियों को रोमांचित करने के साथ पार्क प्रशासन की तिजोरी भी भर गया। इस बार पिछले साल की तुलना में 15 लाख रुपये का ज्यादा राजस्व प्राप्त हुआ है।

पार्क को पिछले साल 14 नवंबर को सैलानियों के लिए खोला गया था। सात महीने बाद राजाजी टाइगर रिजर्व बुधवार को बंद कर दिया जाएगा। इस बार पार्क में बड़ी संख्या में सैलानियों की आवाजाही रही। देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने पार्क का भ्रमण किया। कई लोगों ने टाइगर रिजर्व पर रिसर्च भी किया।

आंकड़ों के हिसाब से पिछले सालों की अपेक्षा इस साल सैलानियों की संख्या में काफी  इजाफा हुआ। वहीं पार्क की आय में भी करीब 15 लाख की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। पार्क प्रशासन के अनुुसार करीब 25 हजार से अधिक सैलानियों ने पार्क में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इसके साथ ही पार्क के बंद होने के साथ-साथ पार्क प्रशासन और हरिद्वार वन प्रभाग की चिंताएं वन तस्करों को लेकर बढ़ जाती है। वन तस्कर पार्क बंद होने पर अपनी नजरें गड़ाए बैठे रहते हैं।

पिछले कई सालों में पार्क प्रशासन और हरिद्वार वन प्रभाग को वन तस्करों से जूझना पड़ रहा है। वन तस्कर कर्मचारियों की आंख के नीचे से तस्करी कर रहे हैं। इस जीता जागता उदाहरण तीन महीने पहले गुलदारों की पांच खाल और हड्डियों के साथ पकड़े गए आरोपी हैं।

वहीं धनौरी के क्षेत्र में पिछले महीने ही एक वन तस्कर के घर छापा मारा था जिसके पास खैर की लकड़ियां भी मिली थी। तस्कर ने बताया था कि वह मानसून के दौरान ही अवैध पातन करता था। मार्च माह में तस्कर श्यामपुर रेंज में दो वन्य कर्मचारी से पकड़ी गई लकड़ी तो छिनकर ले ही गए थे साथ में वन्य कर्मचारियों के डंडे भी अपने साथ लेकर चले गए थे।  

मादा गुलदार गायब
पिछले साल अक्तूबर से एक मादा गुलदार पार्क से गायब है। जिसके बाद पार्क प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों की मानें तो मादा गुलदार पिछले साल से जंगल में लगाए गए कैमरों में कैद नहीं हुई, जबकि उसके दो शावक कैमरों में दिखाई दे रहे हैं। मादा गुलदार की कई बार खोजबीन भी की गई लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।


यह रेंज हैं संवेदनशील
पार्क की हरिद्वार रेंज, बेढ़ीवाला, धोलखंड, रामगढ़, कांसरों, मोतीचूर वन प्रभाग की हरिद्वार, चिड़ियापुर, श्यामपुर, रुड़की रेंज में कड़ा पहरा लगाना होगा।

पार्क को बुधवार से सैलानियों के लिए बंद कर दिया जाएगा। जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मानसून में वन तस्करों के सक्रिय होने से पहले पार्क प्रशासन अपनी गश्त को बढ़ा देेता है। आसपास की रेंजों में एक दूसरे से संपर्क करके 24 घंटे की गश्त की जाती है। 
- सुभाष घिल्डियाल रेंजर चीला रेंज

वर्ष - सैलानी - विदेशी सैलानी - आय 
2013 - 16113 - 1239 -  41,51,165
2014 - 15644 - 1026 - 38,40,770
2015 - 21589 - 825 - 47,72,265
2016 - 22937 - 1630 - 62,26,452 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed