फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajaji Tiger Reserve news : uttarakhand news : train speed will be 35 km per hour between haridwar and dehradun rajaji tiger reserve area

Rajaji Tiger Reserve: जंगल से होले-होले ही गुजरेगी रेलगाड़ी, 35 किमी प्रति घंटे की गति पर बनी सहमति

Tue, 12 Jan 2021 09:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 12 Jan 2021 09:40 AM IST
विज्ञापन
Rajaji Tiger Reserve news : uttarakhand news : train speed will be 35 km per hour between haridwar and dehradun rajaji tiger reserve area
100 किमी प्रति घंटे करने संबंधी फैसले पर रेलवे प्रशासन बैकफुट पर - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में ट्रेनों की गति बढ़ाकर 100 किमी प्रति घंटे करने संबंधी फैसले पर रेलवे प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। टाइगर रिजर्व प्रशासन के विरोध के बाद गति को 35 किलोमीटर प्रति घंटे रखने का निर्णय लिया गया है। मंडल रेल प्रबंधक ने इस संबंध में दिशानिर्देश भी जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


पिछले दिनों रेल संरक्षा आयुक्त रायवाला से ऋषिकेश और देहरादून से हरिद्वार रेलखंड में ट्रेनों की गति बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटे करने का आदेश जारी किया था। वन्यजीवों की सुरक्षा के मद्देनजर राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने इसका विरोध किया था। टाइगर रिजर्व के निदेशक डीके सिंह ने इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक को पत्र भी लिखा था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि था टाइगर रिजर्व में ट्रेनों की गति बढ़ाने से वन्यजीव हादसे का शिकार हो सकते हैं। उन्होंने कहा था कि कोरोना संकट के चलते ट्रेनों का संचालन बहुत कम हो रहा है। ऐसे में रेलवे ट्रैक पर वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ गई है। उन्होंने ट्रेनों की गति को 35 किमी प्रति घंटे रखने का अनुरोध किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश का कहना है कि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में ट्रेनों को 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ही संचालित किया जाएगा। हरिद्वार-देहरादून रेलखंड पर टाइगर रिजर्व के 18 किलोमीटर क्षेत्र में ट्रेनों की गति पर नियंत्रण रहेगा जबकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र के बाहर ट्रेन की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे होगी।


हरिद्वार और देहरादून के बीच राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में ट्रेनों की गति को लेकर गतिरोध पैदा हो गया था। एक ओर रेलवे ने इस क्षेत्र में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की अनुमति दे दी। वहीं, टाइगर रिजर्व प्रशासन वन्यजीवों की सुरक्षा का हवाला देते हुए इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई। निदेशक डीके सिंह ने मंडल रेल प्रबंधक को लिखे गए पत्र में ट्रेनों की गति को 30 किलोमीटर प्रति घंटा रखने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed