फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news : Rajaji Park administration refuses to increase jungle safari fare

Rajaji National Park : राजाजी पार्क प्रशासन ने जंगल सफारी का किराया बढ़ाने से किया इनकार

Thu, 21 Jan 2021 11:56 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 21 Jan 2021 11:56 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news : Rajaji Park administration refuses to increase jungle safari fare
राजाजी टाइगर रिजर्व - फोटो : File Photo

राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने जंगल सफारी का किराया बढ़ाने से साफ इनकार किया है। पार्क प्रशासन का कहना है कि 36 किलोमीटर की सफारी के लिए 2350 रुपये किराया लिया जा रहा है, जो पर्याप्त है। टाइगर रिजर्व निदेशक डीके सिंह का कहना है कि सफारी संचालकों ने पर्यटकों से ज्यादा वसूली की तो उनके लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।

विज्ञापन


बता दें कि राजाजी टाइगर रिजर्व सफारी वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों की बैठक में इस बात पर सहमति बनी थी कि सफारी का किराया 2350 रुपये से बढ़ाकर 3250 रुपये किया जाए। सोसायटी के पदाधिकारियों का कहना है कि पूर्व में पार्क प्रशासन के अधिकारियों की बैठक में इस बात पर सहमति बनी थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। सफारी वेलफेयर सोसायटी के महासचिव शशि राणाकोटी का कहना है कि महंगाई को देखते हुए पार्क प्रशासन को सफारी के किराए में बढ़ोतरी करनी चाहिए।
विज्ञापन


वहीं, राजाजी टाइगर रिजर्व निदेशक डीके सिंह का कहना है सफारी के किराए में बढ़ोतरी की इजाजत नहीं दी जा सकती। 36 किलोमीटर की सफारी के एवज में पर्यटकों से 2350 रुपये बतौर किराया वसूला जा रहा है, जो पर्याप्त है। कहा कि यदि सफारी से जुड़े संचालकों ने मनमाने तरीके से किराए में बढ़ोतरी की तो उनके लाइसेंस निरस्त किए जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed