{"_id":"5d40adbc8ebc3e6cbf3f560b","slug":"raira-fine-on-the-builder-dehradun-news-drn314725929","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बिल्डरों पर 64 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बिल्डरों पर 64 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेरा ने तीन बिल्डरों पर 64 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसको लेकर उन्हें जिलाधिकारी के माध्यम से नोटिस भेज दिया गया है। 30 दिन में यह जुर्माना राशि जमा नहीं करते तो उनका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा।
रेरा ने रुड़की के निशू कंस्ट्रक्शन, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) के सामिया बिल्डर और देहरादून के आरए कंस्ट्रक्शन को जिलाधिकारी के माध्यम से नोटिस जारी किया है। तीनों बिल्डरों ने लोगों को फ्लैट तो बेच दिए लेकिन उन्हें समय पर कब्जा नहीं दिया। इसी कड़ी में रेरा ने निशू कंस्ट्रक्शन को 19 लाख रुपये, सामिया बिल्डर को 18 लाख रुपये और आरए कंस्ट्रक्शन को 27 लाख रुपये का नोटिस जारी किया है। साथ ही उन्हें 30 दिन के भीतर जुर्माना राशि जमा कराने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर तीनों बिल्डरों का रेरा रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाएगा। रेरा अधिकारियों के मुताबिक जिन बिल्डरों ने खरीदारों को कब्जा नहीं दिया, उनकी भी सूची तैयार की जा रही है।
रेरा में सर्वाधिक शिकायतें निशू कंस्ट्रक्शन, सामिया बिल्डर और आरए कंस्ट्रक्शन की हैं। इन्हें जिलाधिकारी के माध्यम से नोटिस भेजा गया है। जुर्माना राशि जमा नहीं होने पर तीनों बिल्डरों को रेरा रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाएगा। - विष्णु कुमार, अध्यक्ष रेरा