{"_id":"5d3a0c668ebc3e6cb83251ed","slug":"rainfall-of-vehicles-stuck-on-13-routes-vikas-nagar-news-drn3141698139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने चार संपर्क मार्गों पर रोकी वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने चार संपर्क मार्गों पर रोकी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन
कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर आया मलबा।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिया। तेज बारिश के बीच जगह-जगह मलबा आने से जौनसार बावर के 13 संपर्क मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। 40 से अधिक गांव का संपर्क कालसी तहसील मुख्यालय से कट गया है। फसलों से लदे वाहन सड़कों पर जगह-जगह फंसे हुए हैं। लोगों को रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं पीठ पर लादकर गांव तक पहुंचानी पड़ रही हैं।
बीते बुधवार देर रात से क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश होता रही। इससे रात आठ बजे त्यूनी-चकराता, साहिया-क्वानू, कांडा बैड-टयूटाड़, बाणा-चिल्हाड, फनार संपर्क मार्ग, बानपुर, रायगी-कुल्हा, अटाल-सैंज, छाछवाखेड़ा, उबरेऊ, कंधार, साहिय-अलसी, शंभू की चैकी समेत 13 संपर्क मार्गों पर जगह-जगह भारी मात्रा में मलबा आ गया। इससे इन सड़कों से जुड़े 40 से अधिक गांव की अधिक कैद हो कर रह गई है। काश्तकारों का कहना है कि फसलों के मंडी तक न पहुंचने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। फसलों से लदे कई वाहन सड़कों पर जगह-जगह फंसे हुए हैं। काश्तकार सूरत सिंह, रण सिंह चौहान, कुंदन सिंह, रणवीर चौहान, परम सिंह आदि का कहना है कि इन दिनों क्षेत्र में अरबी, धनिया, मिर्च, टमाटर की बंपर पैदावार होती है। सड़क बंद होने से बृहस्पतिवार को फसल मंडी तक नहीं पहुंच पाई। यदि जल्द ही सड़कें नहीं खुलती तो फसलों को औने-पौने दामों पर बेचना पड़ेगा।
एक घंटे बंद रही लाइफ लाइन
साहिया। क्षेत्र में तेज बारिश के बीच कालसी-चकराता मोटर मार्ग जजरेट के पास सुबह 11 बजे से 12 बजे तक करीब एक घंटे बंद रहा। इस दौरान सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बाद भी सड़क के इस हिस्से पर दिनभर पहाड़ से बोल्डर का गिरना जारी रहा। लोगों को जान जोखिम में डाल सड़क के इस हिस्से को पार करना पड़ा। वहीं हरिपुर-कोटी-इच्छाड़ी मोटर मार्ग भी मलबा आने से इच्छाड़ी के पास बाधित हो गया। यहां पर सुबह 8 से नौ बजे तक यातायात बाधित रहा। लोनिवि ने जेसीबी की मदद से मलबे को हटा यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
12 घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग
कालसी। क्षेत्र में बुधवार की देर रात से जारी बारिश के बीच दिल्ली-यमुुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जुड्डो के पास भारी मात्रा में मलबा आ गया। इससे सड़क पर 12 घंटे यातायात ठप रहा। लोगों को वाहनों में रात काटनी पड़ी। सुबह आठ बजे लोनिवि ने जेसीबी की मदद से मलबा हटा यातायात बहाल कराया। इस दौरान सड़क पर सफर करने वाले लोगों को आसपास के होटलों में शरण लेनी पड़ी। मालूम हो कि उक्त सड़क सीधे दिल्ली को यमुनोत्री से जोड़ती है। इस सड़क से पंजाब, हिमाचल, दिल्ली और पश्चिमी यूपी के यात्री चारधाम यात्रा पर जाते हैं।
---
बंद सड़कों से संबंधित समस्त अधिशासी अभियंताओं को प्राथमिकता के आधार पर सड़क खोलने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम साफ होते ही सड़कों पर जेसीबी लगा दी जाएगी।
-आरके गोयल मुख्य अभियंता लोनिवि