फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rainfall in kedarnath dham pilgrims do worship in cold weather

बारिश भी नहीं डिगा पाई बाबा केदार के भक्तों की आस्था, दिनभर लाइन में लगकर किए दर्शन

Sun, 06 May 2018 07:18 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sun, 06 May 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
Rainfall in kedarnath dham pilgrims do worship in cold weather
kedarnath

बारिश और कोहरे से भी बाबा केदार के भक्तों की आस्था नहीं डिगी। दिनभर लाइन में लगकर तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ के दर्शन किए।

विज्ञापन


रविवार को केदारनाथ धाम में रुक-रुककर हल्की और मध्यम बारिश का क्रम बना रहा। बाबा केदार के भक्त बारिश में बरसाती के सहारे लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इधर, रुद्रप्रयाग सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों भी दिनभर सूरज और बादलों की आंखमिचौली होती रही। इस दौरान बीच-बीच में कई बार हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन


बारिश और घने कोहरे के चलते रविवार को केदारनाथ के लिए संचालित हेलीकॉप्टर सेवा व्यापक रूप से प्रभावित हुई। दिनभर में सिर्फ चार घंटे ही हेलीकॉप्टरों ने उड़ान भरी। इस दौरान करीब 400 यात्री धाम पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Rainfall in kedarnath dham pilgrims do worship in cold weather
kedarnath

रविवार को प्रात: सात बजे से गुप्तकाशी, फाटा और शेरसी से हेली कंपनियों के हेलीकॉप्टरों ने केदारनाथ के लिए उड़ान भरनी शुरू कर दी थी। पूर्वाह्न 11 बजे तक सभी सात कंपनियों के हेलीकॉप्टरों ने छह से आठ शटल कर दी थी। इस दौरान 400 श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचे और इसमें अधिकांश दर्शन कर लौट आए थे।

इसके बाद, केदारघाटी से केदारनाथ तक तेज बारिश और घना कोहरा छाने से हेलीकॉप्टर सेवा बंद हो गई, जो पूरे दिन बंद रही। सेवा के सहायक नोडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि पिछले चार दिनों से खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर सेवा व्यापक रूप से प्रभावित हो रही है।

ऐसे में देश-विदेश के श्रद्धालुओं को खासी दिक्कतें हो रही हैं। इससे पूर्व बीते शनिवार को हेलीकॉप्टर ने 273 शटल की। इस दौरान 1178 यात्री केदारनाथ पहुंचे और दर्शन कर 956 वापस लौट गए थे। 222 को धाम में ही रुकना पड़ा, जिन्हें रविवार सुबह प्राथमिकता से लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed