बिगड़ा मौसम न डाल दे पीएम मोदी की जनसभा में खलल, 13 फरवरी से फिर बारिश-बर्फबारी का अनुमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 13 फरवरी से प्रदेश के कुछ हिस्सों में फिर मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है। इसके तहत कई पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं आगामी 14 फरवरी को ही पीएम मोदी की रुद्रपुर में जनसभा होनी है। ऐसे में मौसम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की भी चिंता बढ़ गई है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 13 फरवरी से कई जगहों पर बारिश के साथ ही उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। 14 फरवरी को भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि फिलहाल कहीं भी भारी बारिश या बर्फबारी का अनुमान नहीं है।
बर्फ पिघलाकर प्यास बुझा रहे आठ गांवों के लोग
यमुना घाटी में विगत दिनों हुई बर्फबारी से प्रभावित पेयजल व्यवस्थाएं अभी तक सुचारु नहीं हो पाई हैं। जानकीचट्टी सहित आठ गांवों में बीती 21 जनवरी से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बड़कोट के यमुनोत्री धाम, नारायणपुरी, खरसाली, पिंडकी, मदेश, दांगुण गांव, हलना व कफोला गांवों में पेयजल आपूर्ति बाधित है, जबकि भटवाड़ी के दो गांवों सहित मोरी व पुरोला के 15 गांवों में भी पेयजल व्यवस्था प्रभावित है।
क्षेत्र के पूर्व प्रधान जगत सिंह रावत ने बताया कि चौकी में तैनात पुलिस जवानों को भी बर्फ पिघलाकर प्यास बुझानी पड़ रही है। वहीं, सीओ श्रीधर बुडोला का कहना है कि मामले पर संबंधित विभाग से वार्ता कर जल्द पेयजल व्यवस्था सुचारु की जाएगी। जल संस्थान के जेई देवराज तोमर का कहना है कि बर्फबारी के कारण पाइप लाइनें कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने व पानी जमने की वजह से आपूर्ति बाधित हुई है, जिसे दुरुस्त किया जा जा रहा है।