फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rainbow circle around the sun.

अद्भुत नजाराः सूर्य के चारों ओर नजर आया सतरंगी घेरा

Mon, 20 Jul 2015 12:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल Updated Mon, 20 Jul 2015 12:25 PM IST
विज्ञापन
rainbow circle around the sun.

आसमान में सूर्य के चारों ओर बना रंगीन गोला (रेनबो) उत्तराखंड के लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। आप भी देखिए...

विज्ञापन


हल्द्वानी, बेतालघाट, गरमपानी के लोग इस तरह के अद्भुत रेनबो को देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे। रविवार दोपहर को लगभग आधा घंटे बाद आसमान में बादल छाने के बाद रेनबो गायब हो गया। इससे एक पूर्व भी हल्द्वानी में शाम ढलने से ठीक पहले आकर्षक रेनबो बना था।

रविवार को सुबह से ही मौसम सामान्य था और धूप खिली हुई थी, लेकिन दोपहर बारह बजे के करीब आसमान में छुटमुट बादल छा गए। इसी दौरान देखते ही देखते सूर्य के चारों ओर रेनबो की तर्ज पर रंगीन गोला बन गया। गोले के भीतर काले बादल मौजूद थे, जबकि बीच में सूर्य।
विज्ञापन


कई लोगों ने आसमान में बने इस नजारे को कैमरे में कैद किया। इधर बेतालघाट क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्गों ने बताया कि जब कभी सूर्य के चारों ओर इस तरह का गोला बनता है तो तेज बरसात होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हैक्सागोनल आइस क्रिस्टल से बनती है रेनबो रिंग

rainbow circle around the sun.

धरती से सूर्य के चारों ओर रिंग बनने यानी ‘रेनबो रिंग ऑफ सन’ की घटना वातावरण में मौजूद हैक्सागोनल क्रिस्टल के कारण होती है।

आर्य भट्ट प्रेक्षण विज्ञान एवं शोध संस्थान एरीज के वैज्ञानिक डॉ. बृजेश कुमार बताते हैं कि वर्षा के दौरान वातावरण में मौजूद पानी की बूंदों से रेनबो बनने की घटना होती हैं। यह सूर्य के प्रकाश के पानी की बूंदों में पड़ने के बाद उसके विकिरण के कारण होती है।

इसी प्रकार पृथ्वी से लगभग 5-6 किमी दूर वातावरण में कई बार बारिश के मौसम में आइस क्रिस्टल बनते हैं, जो हैक्सागोनल (छह साइड) शेप में होते हैं।

सूर्य की किरणें क्रिस्टल पर पड़ने के बाद दोनों में 22 डिग्री का अंतर आ जाता है, जो धरती से देखने पर रेनबो की तर्ज पर सूर्य के चारों ओर रिंग सा नजर आता है। कई बार इसमें 46 डिग्री का भी अंतर आता है, जिससे दूसरे तरह का रेनबो बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed