{"_id":"68ccf5b50ccb484f259b9b1a3e46fafd","slug":"rain-increase-cold-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा धड़ाम, सोमवार को बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा धड़ाम, सोमवार को बारिश-बर्फबारी के आसार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 07 Feb 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में रविवार को दिनभर बारिश के चलते ठंड लौट आई। राजधानी में एक ही दिन में तापमान में सीधे दस डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा टिहरी में 14.5 मिमी बारिश हुई। प्रदेश के दो जिलों में सोमवार को भी हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं जबकि राजधानी सहित अन्य इलाकों में केवल आंशिक बादल आ सकते हैं।
प्रदेशभर में रविवार को दिन की शुरुआत बूंदाबांदी से हुई। कई बार कुछ देर के लिए तेज बारिश भी हुई। टिहरी में सर्वाधिक 14.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी दून में महज दस घंटे के भीतर 12.8 मिमी बारिश हुई। दिनभर बारिश और हल्की हवाओं की वजह से दून का तापमान दस डिग्री नीचे गिर गया।
विज्ञापन
जहां शनिवार को अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री था, वहीं रविवार का अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री पर आ गया। पंतनगर में बादल तो छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। मुकतेश्वर में 4.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के चमोली और पिथौरागढ़ में सोमवार को हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अन्य क्षेत्रों पर मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी में आसमान साफ रहेगा। कुछ देर के लिए आंशिक बादल भी आ सकते हैं। राजधानी में सोमवार को बारिश के आसार नहीं हैं।
राजधानी में दिन का तापमान
समय - अधिकतम तापमान(डिग्री)
सुबह 5:30 - 13
सुबह 8:30 - 12.2
सुबह 11:30 - 12.4
दोपहर 2:30 - 11.8
शाम 5:30 - 10.8