फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rain in dehradun temperature down

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मसूरी और यमुनोत्री में बर्फबारी, लुढ़का पारा, बढ़ गई सर्दी

Wed, 20 Feb 2019 08:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 20 Feb 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
rain in dehradun temperature down
मसूरी में हुई ताजा बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक हो रही बारिश से राजधानी देहरादून के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। सोमवार देर रात तेज ठंडी हवाओं और गरज के साथ बारिश हुई। वहीं मंगलवार सुबह भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। सुबह अंधेरा छा गया। वहीं मसूरी में बर्फबारी हुई। जिससे एक बार लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। वहीं जोशीमठ बद्रीनाथ हाईवे पर बलदुड़ा भारी मलबा आने से मार्ग बंद हो गया है। बोआरओ रास्ता खोलने में जुट गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह 7:00 बजे से मसूरी में ओले गिरने शुरू हुए कुछ ही देर बाद हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। तापमान में आई गिरावट से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिस कारण मालरोड पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि कुछ पर्यटक मालरोड पर मसूरी के सुहाने मौसम का लुफ्त उठाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं शहर में धुंध छाने के कारण वाहन चलाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं यमुनोत्री धाम में सोमवार शाम से हो रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी मंगलवार को भी जारी रही।
विज्ञापन

 

चकराता में हुई बर्फबारी
चकराता के लोखंडी, लोहारी, देववन, खडम्बा, बुधेर, व्यास शिखर, चोरानी आदि की ऊंची चोटियों पर सोमवार सुबह फिर बर्फबारी हुई। बर्फबारी से चकराता और आसपास का इलाका शीतलहर की चपेट में आ गया। सोमवार को क्षेत्र की ऊंची चोटियों पर करीब दो इंच हिमपात हुआ। बर्फबारी से चकराता का तापमान चार से गिरकर दो डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं निचले इलाकों विकासनगर, डाकपत्थर, हरबर्टपुर और आसपास के क्षेत्र में पूरे दिन बारिश से मौसम ठिठुरनभरा रहा। चकराता में सोमवार सुबह बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। क्षेत्र में पूर्व की बर्फ के न पिघलने और सोमवार को फिर से बर्फबारी होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में बारिश और हिमपात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऊंचाई वाले इलाके में ग्रामीणों को पेयजल के साथ ही राशन गांवों तक पहुंचाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

हल्की बारिश से ठंडक बढ़ गई है

वहीं प्रदेश में 22 फरवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 21 और 22 फरवरी को राज्य के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। सोमवार को दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 
 

सोमवार सुबह दून और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश से ठंडक बढ़ गई है। सुबह एक से दो दौर की रिमझिम बारिश हुई। स्कूल खुलने के समय बारिश होने से छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ देर बाद मौसम में सुधार हुआ और हल्की धूप निकल आई। दोपहर में हल्की बूंदाबांदी फिर शुरू हुई। करीब एक घंटे तक हल्की बारिश होती रही। शाम को कुछ क्षेत्रों में फिर हल्की बारिश शुरू हुई। 


मौैसम विभाग ने मंगलवार को भी ज्यादातर इलाकों में बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है। विभागीय बुलेटिन के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में अगले 48 घंटों के दौरान बारिश हो सकती है। 21 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के तीन हजार मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी का अनुमान जताया है। 22 फरवरी की शाम से मौसम सामान्य हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed