{"_id":"905ac4345b08e5400670b574bb81ae83","slug":"rain-in-dehradun-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में झमाझम बारिश से मौसम हुआ ऑसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में झमाझम बारिश से मौसम हुआ ऑसम
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 17 Apr 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में गुरुवार को सुबह से बादल छाए रहे। जिसके बाद गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
बारिश के साथ चल रही सर्द हवाओं ने मौसम सुहावना बना दिया। इसके साथ ही ठंड में कुछ इजाफा भी हुआ। लोग गर्म कपड़ों में दिखाई दिए।
हरिद्वार में भी गुरुवार सुबह से बादल छाए रहे। जिसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे हरिद्वार में बूंदाबांदी शुरू हो गई।
कहीं-कहीं गरज संग बारिश
इससे पहले मौसम विभाग का अनुमान था कि देहरादून में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की तो कहीं-कहीं गरज संग बारिश होगी। देहरादून में बुधवार को भी ज्यादातर समय बादल छाए रहे।
हल्की हवा भी चली। सुहाने मौसम को देख लोगों ने राहत की सांस ली। इससे अधिकतम तापमान में भी तकरीबन तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बाद अलबत्ता धूप निकल आई।
विज्ञापन
लगातार बारिश की संभावना
आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 68, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 33 दर्ज किया गया। राज्य मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से राज्य में लगातार बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
गुरुवार को राजधानी दून के अधिकतम तापमान में और गिरावट की संभावना है, अधिकतम तापमान 28, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।