फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rain havoc in uttarakhand

उत्तराखंड में बारिश का कहर: बदरीनाथ हाईवे बंद, कोटद्वार में तबाही जारी

Mon, 27 Aug 2018 09:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 27 Aug 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
rain havoc in uttarakhand
कुछ इस तरह लामबगड़ में मिट गया बदरीनाथ हाईवे का नामोनिशान

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को देहरादून में भी बादल छाए रहे। जहां एक बार फिर बदरीनाथ हाईवे पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे के कारण बंद हो गया है तो वहीं कोटद्वार में बारिश से कई घर ध्वस्त हो गए हैं। वहीं सोमवार को भी रुद्रप्रयाग में बारिश जारी रही। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद पड़ा हुआ है। केदारनाथ यात्रा सुचारु है।

विज्ञापन


चमोली जिले में पिछले तील दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिले में 25 ग्रामीण संपर्क मार्ग और दो राष्ट्रीय राजमार्ग बंद पड़े हैं। बदरीनाथ हाईवे चमोली बाजार से दो किलोमीटर आगे क्षेत्रपाल में बंद पड़ा है। लोग यहां पर पुलिस के मना करने के बाद भी जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। हाईवे पर लामबगड़ में सोमवार को चौथे दिन भी वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। हाईवे बंद होने पर लामबगड़ से 153 तीर्थयात्री पैदल चलकर बदरीनाथ धाम पहुंचे, जबकि 77 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शन कर गंतव्य को लौटे।
विज्ञापन


क्षेत्रपाल में पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। हिल साइड पर करीब 200 मीटर तक मलबा और पत्थर अटके हुए हैं। जो रह रहकर सड़क पर छिटक रहे हैं। बदरीनाथ और हेमकुंड की यात्रा पर जाने वाले यात्री अपने रिस्क पर 2 किमी पैदल चलकर खेनुरी गांव से होते हुए भीमतला बाजार पहुंच रहे हैं। फिर वहां से स्थानीय वाहनों से 50 किमी दूरी तय कर लामबगड़ पहुच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी हाईवे चट्टान से मलबा और बोल्डर गिरने से तीन दिनों से बंद है। लिहाजा यहां भी यात्री तीन किमी तक पैदल पगडंडी नापकर लामबगड़ बाजार पहुंच रहे हैं। जिसके बाद स्थानीय वाहनों से बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। हेमकुंड के यात्री क्षेत्रपाल में पैदल चलने के बाद वाहनों से 45 किमी. दूर स्थित गोविंदघाट बाजार पहुच रहे हैं। यहां से फिर तीन किमी तक स्थानीय वाहन से भ्यूंडार गांव पहुंच रहे हैं। और फिर 16 किमी की पैदल यात्रा कर हेमकुंड धाम पहुंच रहे हैं।

कोटद्वार में कई  ग्रामीणों के घर क्षतिग्रस्त

rain havoc in uttarakhand
कोटद्वार में कुछ ऐसे हैं हालात - फोटो : amar ujala

तहसील कोटद्वार के जमरगड्डी ग्राम पंचायत के जमरगड्डी मल्ली में अतिवृष्टि से सात ग्रामीणों के आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को हुई क्षति का जायजा लेने राजस्व उप निरीक्षक संगीता राज मौके पर पहुंच गई है। जमरगड्डी मल्ली में राजकुमारी देवी पत्नी स्व कृपाल सिंह, विमला देवी पत्नी स्व कुंवर सिंह के आवासीय भवनों में अतिवृष्टि से मलबा भर गया। जमरगड्डी तल्ली के समोद्रा देवी, सोहन सिंह, यशपाल सिंह, दिनेश सिंह, विनोद सिंह के आवासीय भवनों में भूधंसाव से दरार पड़ गई है। प्रभावित ग्रामीणों ने उनके पुनर्वास की मांग उठाई है।   

थराली बाजार का अस्तित्व खतरे में आ गया है। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नीचे भूस्खलन होने से पेड़ और मलबा बाजार में गिर गया है। सीएचसी थराली का भवन पूरी तरह खतरे की जद में हैं। यदी भवन की विशाल बिल्डिंग गिर गई तो मुख्य बाजार जमींदोज हो सकता है। वहीं राड़ीबागड़ से थराली बाजार तक कई जगह पुस्ते टूटने और मलबा आने से आवागमन बंद है। यहां स्कूलों में अवकाश रखा गया है।

 

बारिश थमने के बाद बढ़ सकता है डेंगू का प्रकोप 

rain havoc in uttarakhand
dengue

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बारिश के बाद डेंगू का प्रकोप बढ़ सकता है। हालांकि डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 

जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी के मुताबिक दो तीन के अंतराल पर हो रही तेज बारिश के कारण पिछले साल की तुलना में इस बार डेंगू का प्रभाव न के बराबर है।  बारिश के चलते नदी, नाले, नालियों में पनप रहे डेंगू व मलेरिया के लार्वा पानी में बह जा रहे हैं। इससे लार्वा के पनपने का अवसर नहीं मिल रहा है। बारिश के थमने के बाद डेंगू व मलेरिया के लार्वा को पनपने का अनुकूल मौसम मिलेगा, लेकिन इस अवस्था से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की ओर से एहतियाती कदम अभी उठाए जा रहे हैं। डेंगू संभावित इलाकों में फागिंग कराने के साथ ही एंटी लार्वा स्प्रे कराया जा रहा है।

जागरूकता के लिए आशा कार्यकर्त्रियों को दी जिम्मेदारी
डेंगू फैलने न पाए इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा कार्यकर्त्रियों को सचेत कर दिया गया है। इसके तहत आशा कार्यकर्त्रियां घर घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दे रही हैं। इसके अलावा जलजमाव और डेंगू का लार्वा पनपने के संभावना वाले इलाकों को चिह्नित कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed