{"_id":"a9851a3cd47f657fa3d28c99fe40fd9a","slug":"rain-falls-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बारिश से बढ़ी ठंड, निकले गर्म कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बारिश से बढ़ी ठंड, निकले गर्म कपड़े
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 11 Oct 2013 10:54 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह से राजधानी देहरादून में बादल छाए रहे। कहीं-कहीं हल्की बारिश होने से मौसम में ठंड महसूस की गई। इस दौरान दूनवासी गरम कपडों में दिखाई दिए।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने जताई थी संभावना
इस पहले मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में शुक्रवार को कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई थी। इसके साथ ही तकरीबन सभी जिलों में हल्की बारिश का होना भी बताया गया था।
विज्ञापन
ऊंचाई वाले इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ने और दून में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई गई थी।
गुरुवार को भी प्रदेश में कई जगह हल्की बारिश रही। पंतनगर में सर्वाधिक 44.4 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई। राजधानी में भी दिन में लगभग पूरे वक्त बादल छाए रहे।
विज्ञापन
आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 92, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 72 दर्ज किया गया।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...