{"_id":"5a1d1efb679604425742b8a551355c0b","slug":"rain-expected-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों ने देहरादून में डाला डेरा, ठंडक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों ने देहरादून में डाला डेरा, ठंडक बढ़ी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 08 Nov 2013 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे। इस दौरान चल रही हवा से राजधानी में ठंडक का अहसास हुआ।
विज्ञापन
एक दो बार सूर्यदर्शन हुए
इससे पहले उत्तराखंड में गुरुवार को भी बादल आसमान में डेरा डाले रहे। इंद्रदेव ने भी फेरा पूरा किया। कई जिलों में बारिश हुई। बीच में एक दो बार सूर्यदर्शन हुए, लेकिन अधिकांश समय उन्होंने अपना मुंह बादलों में छिपाए रखा।
पढ़ें, फर्जी आईडी से लिया सिम फूंके सात लाख
विज्ञापन
दोपहर के वक्त कई जगह बारिश हुई। शाम को भी कई क्षेत्रों में बूंदें पड़ीं। दून में कुल 0.5 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की गई। शुक्रवार को भी उत्तराखंड में मौसम का यह रंग बने रहने का अनुमान है। पर्वतीय इलाकों में वर्षा हो सकती है। कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभावित है। दून में भी बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
सर्वे ऑफ इंडिया परिसर स्थित राज्य मौसम केंद्र के मुताबिक कुछ इलाकों में गरजन वाले बादल विकसित होने की संभावना है। किसी-किसी क्षेत्र में बरसात भी हो सकती है। तापमान में गिरावट की संभावना है। अधिकतम तापमान 20, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
तीन डिग्री पहुंचा मसूरी का तापमान
मसूरी में गुरुवार बारिश से ठंड बढ़ गई हैं। ठंड बढ़ने से बाजारों में रौनक कम रही। रात के समय पारा गिरने से सड़कों पर पाला जम गया। इससे तापमान निरंतर गिरावट दर्ज की गई।
तस्वीरों में देखें, मां गंगा की भक्ति में डूबे प्रिंस चार्ल्स
ठंड बढ़ने से मजदूर तबके के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोग कड़कड़ाती ठंड के चलते जल्दी की घरों की चहारदीवारी में कैद हो जाते हैं। गुरुवार रात पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...