{"_id":"6972942f05251d6167080f9c","slug":"rain-and-snow-warnings-issued-for-today-dehradun-news-c-5-1-drn1031-885518-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आज बारिश-बर्फबारी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आज बारिश-बर्फबारी की चेतावनी
विज्ञापन
उत्तराखंड में शुक्रवार से मौसम बदलने की संभावना है। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि कुछ जिलों में ओलावृष्टि और तूफान चलने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 23 जनवरी को देहरादून के पर्वतीय इलाकों के साथ उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। खासकर 2300 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की अधिक संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में ओलावृष्टि के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 28 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है।