{"_id":"587e76da4f1c1b3703f001b9","slug":"rain-and-cloud-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में बादल-बूंदाबांदी, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में बादल-बूंदाबांदी, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 18 Jan 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश और हवाओं से ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग ने बुधवार को भी हल्की बारिश के साथ ही 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के आसार जताए हैं। 36 घंटे घने कोहरे और 24 घंटे पाला पड़ने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
मंगलवार को राजधानी में सुबह से आंशिक बादल थे। दोपहर बाद बादल घने हो गए। हल्की हवाएं चलने लगी। शाम को बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे पारा गिर गया। दिन में ढ़ाई बजे तापमान करीब 19 डिग्री था जो कि शाम को 5:30 बजे तक गिरकर 12 डिग्री पर आ गया। पहाड़ों में भी कई जगहों पर हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर भी बर्फ पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
मैदानी इलाकों में अगले 36 घंटे घना कोहरा छाया रहेगा जबकि 24 घंटे भारी पाला पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी में भी बुधवार को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।