फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rain affects public life in Pachhadun, waterlogging at many places

Dehradun News: बारिश से पछवादून में जन जीवन प्रभावित, कई स्थानों पर जलभराव

Thu, 16 Jan 2025 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Rain affects public life in Pachhadun, waterlogging at many places
- रात से सुबह तक होती रही रुक-रुककर बारिश
विज्ञापन

फोटो....

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। पछवादून में बुधवार की से बृहस्पतिवार की सुबह तक होती रही बारिश से जन जीवन प्रभावित हुआ है। बारिश व ठंडी हवाओं के चलने से क्षेत्र के तापमान में भी गिरावट आई है। उधर बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों में जलभराव व सड़कों पर कीचड़ जमा होने से आवाजाही करने वालों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के माध्यम से व्यक्त की जा रहीं संभावनाओं को सच साबित करते हुए बुधवार की रात के समय से ही आसमान पर बादल छाने शुरू हो गए थे। रात के तीसरे पहर शुरू हुई हल्की बारिश सुबह लगभग आठ बजे तक जारी रही। बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं ने वातावरण को कड़क बना दिया। जिससे तापमान भी गिरकर सात डिग्री तक पहुंच गया। मौसम बदलने का असर क्षेत्र के विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर व सेलाकुई बाजारों पर साफ दिखाई दिया। देर से खुले बाजारों में भीड़ बेहद कम दिखाई दी। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में सड़कों पर जलभराव व कीचड़ जमा हो जाने से वाहन चालकों व पैदल आवाजाही करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. एके शर्मा ने बताया कि मौसम विभाग से मिल रही सूचनाओं के मुताबिक आने वाले एक-दो दिनों तक आसमान पर बादल छाए रहने व तापमान में कमी होने की स्थिति बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed