{"_id":"9997fad1b04d8e5ddea3f3d128ed3834","slug":"rain-accepted-in-uttarakhand-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः पहाड़ों में गुरुवार को फिर पड़ेंगी बौछारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः पहाड़ों में गुरुवार को फिर पड़ेंगी बौछारें
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 04 Jun 2015 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों में गुरुवार को हल्की बारिश हो सकती है। चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को एहतियात के तौर पर छाता, रेनकोट और गर्म कपड़े साथ रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, गुरुवार को बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। यहां गर्जन वाले बादल विकसित होने और हल्की बौछारें पड़ने की भी संभावना है।
विज्ञापन
जबकि हेमकुंड साहिब और केदारनाथ में बर्फ भी पड़ सकती है। पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ समय गर्जन वाले बादल बनने और बारिश की हल्की बौछारें पड़ने की भी संभावना है।
विज्ञापन
देहरादून में करवट लेता रहा मौसम
दून में बुधवार को मौसम करवट लेता रहा। सुबह नौ बजे से ही गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए थे। ग्यारह बजे के करीब हल्की बौछारें पड़ीं तो मौसम सुहाना हो गया। लेकिन कुछ देर बाद ही गर्मी फिर से बढ़ने लगी।
दोपहर साढ़े बारह बजे से कुछ देर के लिए फिर मौसम में हल्की बूंदाबांदी के साथ बदलाव आया। शाम तक मौसम इसी तरह करवट बदलता रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डा. आनंद शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे।