{"_id":"57616cff4f1c1bc61011c5ed","slug":"railways-employees-will-go-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलकर्मियों ने भरी हुंकार, 11 जुलाई से करेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलकर्मियों ने भरी हुंकार, 11 जुलाई से करेंगे हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 15 Jun 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
रेलकर्मियों ने हड़ताल का एलान किया है।
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में रिक्त पद भरने और वेतन आयोग की संस्तुतियों में संशोधन समेत विभिन्न मांगों पर रेलकर्मी 11 जुलाई से देशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। दून में भी नारदर्न रेलवे मैंस यूनियन (नरमू) हड़ताल की तैयारी में जुटा है। बृहस्पतिवार से इसके लिए रेलकर्मी जनजागरण अभियान भी चलाएंगे।
विज्ञापन
रिक्त पदों को भरने की मांग
रेलकर्मियों का कहना है कि इस वक्त पूरे देश में ढाई लाख रेलकर्मियों के पद रिक्त चल रहे हैं। इन पर नई भर्ती नहीं हो रही है। देहरादून, हर्रावाला, डोईवाला, रायवाला आदि स्टेशनों और झड़ीपानी स्थित रेलवे के ओकग्रोव स्कूल में 200 कर्मचारियों की कमी है। इस वजह से टिकट और रिजर्वेशन काउंटर भी कम कर दिए गए हैं। जिससे लोगों को टिकट के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है।
विज्ञापन
यात्रियों को सुविधाएं नहीं
नरमू के ब्रांच सेक्रेटरी राजेंद्र सिंह गुसाई का कहना है कि कर्मचारियों की कमी से रेलकर्मी यात्रियों को टिकट से लेकर खानपान, बिस्तर, धुलाई, एसी आदि की स्तरीय सुविधाएं नहीं दे पा रहे हैं। एफडीआई और आउटसोर्सिंग के बजाय रेलवे देश के ढाई लाख बेरोजगार युवकों को नौकरी देकर इन पदों को भर सकता है।
विज्ञापन
गुसाई ने बताया कि 16 से 30 जून तक इस बारे में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। कर्मचारी किसी तरह का विरोध या रेल रोकने जैसे कदम नहीं उठाएंगे। यह निर्णय लिया गया है कि सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।