{"_id":"5bd6d716bdec2269b642a23c","slug":"railway-safety-rules-now-listen-on-radio","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोत्तर रेलवे ने शुरू की मुहिम, अब रेडियो पर सुनें रेलवे सुरक्षा नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वोत्तर रेलवे ने शुरू की मुहिम, अब रेडियो पर सुनें रेलवे सुरक्षा नियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला , हल्द्वानी
Updated Mon, 29 Oct 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब रेडियो पर फिल्मी धुनों के साथ रेलवे के सुरक्षा नियम भी सुनाई देंगे। इस बाबत रेलवे ने निजी रेडियो के साथ करार किया है। रेडियो से जन-जन तक नियमों को पहुंचाने का मकसद यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
अमृतसर हादसे के बाद रेलवे सतर्क हो गया है। रेलवे का मानना है कि चेतावनी बोर्ड लगाए जाते हैं, लेकिन लोग अनदेखी कर देते हैं। अब रेलवे सुरक्षा मानकों और नियमों को आम जन तक पहुंचाने के लिए रेडियो की मदद ले रहा है।
विज्ञापन
रेलवे ने एक निजी रेडियो से करार किया है। इसमें रेडियो जॉकी ‘सेफ्टी होगी हर कदम’ के जरिये श्रोताओं को रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के मानकों की जानकारियां देगी। रेडियो जॉकी स्टेशन पर भी जाकर यात्रियों को जागरूक करेगी। रेलवे अफसर भी रेडियो पर ही यात्रियों से सुरक्षा नियमों के पालन की अपील करेंगे।
विज्ञापन
ये हैं सुरक्षा के मानक
- फुट ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक पार करना
- ट्रेन के ऊपर बैठकर सफर नहीं करना
- ट्रेन के रुक जाने पर ही चढ़ना उतरना
- ट्रेनों के आने के दौरान पटरियों पर खड़ा नहीं होना
- ट्रेन के आने पर प्लेटफार्म पर एक उचित दूरी पर खड़ा होना
त्योहारी सीजन में रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ जाती है। यात्रियों की सुरक्षा के तौर पर यह कदम उठाया गया है। स्टेशनों पर भी एनाउंसमेंट कराया जा रहा है।
- राजेंद्र सिंह, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी, बरेली मंडल, पूर्वोत्तर रेलवे