फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   railway officer commit suicide.

रिश्वत लेते पकड़े गए अफसर ने की आत्महत्या

Tue, 02 Dec 2014 04:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 02 Dec 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
railway officer commit suicide.

राजधानी देहरादून में हरिद्वार बाईपास रेलवे फाटक पर रेलवे अफसर ने रेल से कट कर अपनी जान दे दी है। घटना मंगलवार दोपहर लगभग ढाई बजे की है।

विज्ञापन


विजिलेंस ने पकड़ा था रंगे हाथ

मृतक सुनील बलूनी निवासी पंडितवाड़ी को कुछ दिन पहले रेलवे की दिल्ली विजलेंस ने रिश्वत लेते पकड़ा था। तब आरोप लगे थे कि सुनील को दलालों ने फंसाया है।

सुनील रेलवे में अकाउंट ऑफिसर के पद पर तैनात थे। रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद से सुनील सस्पेंड चल रहे थे। यह हादसा हरिद्वार लिंक एक्सप्रेस से हुआ।

लंबे समय से ट्रेनों से बड़ी संख्या में सामान बिना माल भाड़ा चुकाए धड़ल्ले से इधर से उधर पहुंच रहा है। दलालों के जरिए सामान स्टेशन से पार कर टैक्स चोरी भी हो रही है। दलालों की सक्रियता की शिकायतों के बाद दिल्ली, मुरादाबाद से रेलवे विजिलेंस ने दून स्टेशन पर डेरा डाला था।
विज्ञापन


इसी क्रम में विजिलेंस ने बेटिकट और टैक्स चोरी का सामान स्टेशन से पार कराने में संलिप्त अकाउंट अफसर सुनील पर शिकंजा कसा था। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस को कई सबूत भी मिले थे। सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस ने स्टेशन के कुछ और लोगों को भी चिह्नित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका दलालों से सीधा संपर्क बताया जाता है। इनका रेलवे से लेकर वाणिज्य कर और दलालों तक बड़ा नेटवर्क है। विजिलेंस टीम नेटवर्क में शामिल बाकी लोगों पर शिकंजा कसने को गोपनीय ढंग से सूचनाएं जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed