{"_id":"59b8cbf94f1c1bfc7f8b68a2","slug":"railway-gate-broken-at-the-time-of-train-departure","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सामने से आ रही थी ट्रेन, अचानक रेलवे फाटक टूट गया और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामने से आ रही थी ट्रेन, अचानक रेलवे फाटक टूट गया और फिर...
ब्यूरो / अमर उजाला, लालकुआं/हल्दूचौड़
Updated Wed, 13 Sep 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
railway gate
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में लालकुआं क्रॉसिंग पर सामने से ट्रेन आ रही थी और अचानक रेलवे फाटक टूट गया। इसके बाद रेलवे कर्मियों ने जो किया वह काबिले तारीफ है।
विज्ञापन
लालकुआं क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा होते-होते बचा। काठगोदाम-काशीपुर सवारी गाड़ी के आने के समय रेलवे फाटक टूट कर गिर पड़ा।
रेलवे कर्मियों ने लोहे की चेन लगाकर यातायात नियंत्रित किया। करीब आधे घंटे में इस फाटक की मरम्मत के बाद ही यातायात सुचारू हो सका।
लोहे की चेन डालकर फाटक की तरफ के यातायात को रोका
ट्रेन के आने का समय देखते हुए ही फाटक बंद किया जा रहा था
क्रासिंग से शाम 5.05 बजे काठगोदाम से काशीपुर जाने वाली 55304 ट्रेन गुजरती है। इस ट्रेन के आने का समय देखते हुए ही फाटक बंद किया जा रहा था। अचानक ही यह फाटक टूट कर गिर पड़ा।
गनीमत यह रही कि उस वक्त फाटक के नीचे कोई वाहन या कोई व्यक्ति नहीं था। रेलवे कर्मियों ने तुरंत ही लोहे की चेन डालकर फाटक की तरफ के यातायात को रोक लिया।
करीब आधे घंटे बाद रेलवे कर्मियों ने इस फाटक की मरम्मत भी की। गेट इंचार्ज विनोद कुमार के मुताबिक फाटक के टूटने की जानकारी लालकुआं रेलवे के अफसरों को दे दी गई है।

फाटक अपने आप टूट कर गिरा
रेलवे फाटक के किसी वाहन से क्षतिग्रस्त होने पर तुरंत ही मुकदमा दर्ज कराने का नियम
- फोटो : self
लालकुआं स्टेशन अधीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि फाटक टूटने की सूचना उन्हें मिली थी। इसके तुरंत बाद ही स्टाफ को भेजकर फाटक सही करवा दिया गया था।
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस मामले को लेकर रेलवे का क्या रुख रहेगा। कहा जा रहा है कि फाटक अपने आप टूट कर गिरा है।
ऐसे में किसी के खिलाफ मामला नहीं बनता। रेलवे इज्जतनगर मंडल के जन संपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह के मुताबिक रेलवे फाटक के किसी वाहन से क्षतिग्रस्त होने पर तुरंत ही मुकदमा दर्ज कराने का नियम है।