{"_id":"5ed62f448ebc3e904159570b","slug":"rail-ticket-blackmarketing-related-arrest-in-dehradun98","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: ट्रेन के टिकट की कालाबाजारी करने के आरोप में साइबर कैफे संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देहरादून: ट्रेन के टिकट की कालाबाजारी करने के आरोप में साइबर कैफे संचालक गिरफ्तार
Tue, 02 Jun 2020 05:06 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
देहरादून में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) की टीम ने ट्रेनों के टिकट की कालाबाजारी करने के आरोप में साइबर कैफे संचालक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ देहरादून आरपीएफ थाने पर 143 रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
आरपीएफ के इंस्पेक्टर पीएस नेगी ने बताया कि आरपीएफ द्वारा रेलवे टिकटों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ एक और दाे जून को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान आरपीएफ टीम को पता लगा कि देहरादून के पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देहराखास में काली मंदिर चौक के समीप स्थित थ्री जी जोन साइबर कैफे से टिकटों की कालाबाजारी की जा रही है।
विज्ञापन
इस पर आरपीएफ ने साइबर कैफे पर छापा मारा। दस्तावेज और कंप्यूटर को चेक करने पर पता लगा कि साइबर सेल के मालिक दीपक भारती उम्र 30 साल निवासी देवर्षि एन्क्लेव, देहराखास ने दो टिकटों की कालाबाजारी की है। पूछताछ में पता लगा कि उसकी एक ब्रांच त्यागी मार्केट प्रेम नगर में भी है। इसके बाद प्रेम नगर में भी दबिश दी गई। वहां से पता लगा कि ट्रेन के नौ और टिकट बुक अवैध तरीके से बुक किए गए हैं। इस पर दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन