{"_id":"5f9092ac8ebc3e9be418ceee","slug":"rail-stop-movement-postponed-after-announcement-of-bonus-dehradun-news-drn3597958184","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलकर्मियों को दीपावली बोनस देने की घोषणा के साथ ही रेल रोको आंदोलन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलकर्मियों को दीपावली बोनस देने की घोषणा के साथ ही रेल रोको आंदोलन स्थगित
विज्ञापन
देहरादून। केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली बोनस दिए जाने की घोषणा के बाद नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन व उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन समेत तमाम कर्मचारी संगठनों ने बृहस्पतिवार को प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन स्थगित कर दिया है। वहीं नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की स्थानीय शाखा के अध्यक्ष रमेश कुमार, शाखा सचिव उग्रसेन सिंह की मौजूदगी में तमाम कर्मचारियों ने एक दूसरे को बधाई देने के साथ ही मिठाई खिलाई। शाखा अध्यक्ष रमेश कुमार व सचिव सिंह ने सिंह ने इसे कर्मचारियों की जीत बताया है। शाखा सचिव उग्रसेन सिंह ने बताया कि संगठन के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बृहस्पतिवार को बोनस विजय दिवस मनाया जाएगा।
उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने जताई खुशी
केंद्र सरकार की ओर से दीपावली बोनस की घोषणा किए जाने के को लेकर उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन पदाधिकारियों, कर्मचारियों ने खुशी जताई है। घोषणा के साथ ही कर्मचारियों ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी। संगठन के शाखा सचिव जीके श्रीवास्तव का कहना है कि यह कर्मचारियों की जीत है। वहीं कर्मचारियों ने कहा कि निगमीकरण और निजीकरण के विरोध जारी रहेगा।