फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Raid on casino Neeraj Forest Resort Rishikesh many people arrested Uttarakhand news in hindi

ऋषिकेश: रिजॉर्ट में संचालित कसीनों में पुलिस ने मारा छापा, 32 लोग हिरासत में लिए, पांच डांसर भी पकड़ीं

Fri, 22 Sep 2023 11:39 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 22 Sep 2023 11:39 AM IST
सार

ऋषिकेश के थाना लक्ष्मण झूला के क्षेत्र में संचालित रिजॉर्ट में पुलिस टीम ने छापा मार बड़ी कार्रवाई की। यहां अवैध रूप से कैसिनो का संचालन हो रहा था। मौके पर जुआ खेलते 32 लोग और जुआ का संचालन करने वाले चार लोग को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Raid on casino Neeraj Forest Resort Rishikesh many people arrested Uttarakhand news in hindi
जुआ खेलने वाले लोग गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहर के चर्चित व कथित मिर्गी रोग विशेषज्ञ आरके गुप्ता के गंगा भोगपुर में बने नीरज फॉरेस्ट रिजार्ट के वैलनेस सेंटर में अवैध कसीनो संचालित हो रहा था। पौड़ी पुलिस ने रिजॉर्ट में चल रहे अवैध कसीनो का भंड़ाफोड़ किया है। मामले में रिजार्ट मालिक आरके गुप्ता, प्रबंधक संचालक साहिल ग्रोवर, फ्रंट ऑफिस मैनेजर राहुल गुप्ता और दिल्ली निवासी विशाल को वांछित बनाया गया है।

विज्ञापन


उक्त चारों के खिलाफ जुआ अधिनियम व आबकारी अधिनियम के तहत थाना लक्ष्मणझूला में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने रिजार्ट के वैलनेस वाले हिस्से को भी सील कर दिया है। छापा मारी के दौरान 28 पुरुष, 4 क्रू पीयर (गेम सहयोगी) पकड़े गए आरोपियों में कोतवाली ऋषिकेश का एक कांस्टेबल भी शामिल है। वहीं पांच बार डांसर महिलाओं को रेस्क्यू कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने इस घटना का खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि मुखबिर की सूचना पर उन्हें पता चला कि गंगा भोगपुर स्थित नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में पिछले दो दिनों से अवैध कसीनो का संचालन हो रहा है। यहां लोगों को जुआ खिलवाया जा रहा है। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी और सीओ श्रीनगर रविंद्र चमोली के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जुआरियों के वाहनों को भी सीज किया गया
टीम ने बीते बृहस्पतिवार देर रात नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में अवैध कसीनो से भारी मात्रा में कसीनो चिप्स, ताश की गड्डियां, मोबाइल फोन, लग्जरी गाडियां, पांच लाख 16 हजार रुपये नकद बरामद हुआ। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए अधिकांश व्यक्ति उत्तमनगर दिल्ली, जनपद बिजनौर और हरिद्वार के निवासी हैं। जो प्रॉपर्टी डीलर, ठेकेदारी और दुकानदारी का काम करते हैं। जुआ खिलवाए जाने के अलावा जुआरियों को बेसमेंट में शराब भी परोसी जा रही थी। कागजात प्रस्तुत न किए जाने पर जुआरियों के वाहनों को भी सीज किया गया है।

टीम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया वलोनी, क्षेत्राधिकारी श्रीनगर रविंद्र चमोली, थाना लक्ष्मणझूला निरीक्षक विनोद गुसाईं, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत, उपनिरीक्षक राजविक्रम, महिला उपनिरीक्षक दीक्षा सैनी, अपर उपनिरीक्षक मुनेश चौधरी, कांस्टेबल सुनील राठी, मनोहरी लाल, सुरेंद्र, रामपाल नेगी, मुकेश जोशी, सुमन, रविंद्र भोज, प्रियंका, प्राची, सीआईयू टीम से निरीक्षक मोहम्मद अकरम, उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा, उपनिरीक्षक जयपाल चौहान, संतोष अमरजीत शामिल रहे।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड मौसम: मसूरी बस स्टैंड के पास भूस्खलन, फंसे पर्यटक, प्रदेश के इन जिलों के लिए आज येलो अलर्ट जारी

कसीनो खिलाने का तरीका
एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि आरोपी क्वाइन लेते हैं और फिर तीन पत्ती का गेम करवाया जाता है। जुआ खेलने वालों को कैश के बदले कसीनो चिप्स दिये जाते हैं। आयोजक जुए की रकम का पांच प्रतिशत हिस्सा रखकर बाकी रकम जीतने वाले को ऑनलाइन ट्रांसफर करते है। पुलिस की ओर से इनके बैक खातों की जानकारी की जा रही है। जिसके बाद खातों को सीज करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed