{"_id":"61be36c44e568467b674b4b6","slug":"raid-on-businessmen-s-premises-continued-for-the-second-day-city-news-drn3991700151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के ठिकानों पर दूसरे दिन भी जारी रहे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी के ठिकानों पर दूसरे दिन भी जारी रहे छापे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। टैक्स चोरी के आरोप में पछवादून के कारोबारी के यहां पर दूसरे दिन भी आयकर विभाग के छापे की कार्रवाई जारी रही। बताया जा रहा है कि राशन गोदाम, पेट्रोल पंप और इसके मालिकों के घर से टीम को बड़ी संख्या में साक्ष्य मिले हैं। इनमें बेनामी संपत्ति के कागजात, जेवरात व नगदी शामिल हैं। टीम ने कारोबारी के देहरादून स्थित आवास व ऑफिस पर भी कार्रवाई की है।
आयकर विभाग की आठ टीमों ने शुक्रवार को छापे की कार्रवाई शुरू की थी। विभाग के इन्वेस्टिगेशन विंग के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन ठिकानों से बड़ी मात्रा में नकदी व जेवरात जब्त किए गए हैं। लेकिन यह कितने मूल्य के हैं या कितनी मात्रा है इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। टीम ने कुछ बैंकों के लॉकरों को भी सील किया है। गोदाम से टीमों को कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। इनकी जांच भी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि गोदाम संचालक के सीए ने भी टीम से संपर्क किया है। ताकि वह कारोबारी के पक्ष को उनके सामने रख सके। हलांकि, अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई पूरी होने के बाद ही कारोबारी को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया जाएगा। फिलहाल, विभाग गोदाम संचालक की ओर से किसी भी टैक्स राशि का सरेंडर लेने को तैयार नहीं है। कारण है कि सरेंडर कम राशि पर भी हो सकता है, लिहाजा अधिकारी पहले दस्तावेजों की पूरी जांच-पड़ताल के मूड में दिख रहे हैं।