{"_id":"5a3e66fa4f1c1b6e468bc43e","slug":"rahul-gandhi-will-worship-ganga-at-harki-paidi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर की पैड़ी पर गंगा पूजन और दुग्धाभिषेक करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, जानिए वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर की पैड़ी पर गंगा पूजन और दुग्धाभिषेक करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, जानिए वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 23 Dec 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के नए अध्यक्ष राहुल गांधी जल्दी ही हरिद्वार आकर हर की पैड़ी पर गंगा पूजन तथा दुग्धाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
भारत साधु समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने शनिवार को राहुल गांधी को लिखित रूप में न्योता भेजा है। उन्होंने बताया कि वह शीघ्र राहुल गांधी से मिलने दिल्ली जाएंगे और हरिद्वार आने का कार्यक्रम तय कराएंगे।
ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार गुजरात में सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने गए थे, जिसका भारत साधु समाज स्वागत करता है। इसके साथ ही ब्रह्मस्वरूप ने श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि की उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा पैदल कराने की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन विकास की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
देवभूमि में तीर्थाटन के विकास को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। भारत साधु समाज उत्तराखंड सरकार से इसकी मांग करेगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक तीर्थाटन को बढ़ावा दिए जाने तथा यात्रा पैदल चलाने से उत्तराखंड के लोगों को लाभ होगा। पैदल तीर्थाटन रोजगार के लिए राज्य से पलायन को भी रोकेगा।
विज्ञापन
पुराने पैदल यात्रा मार्ग को सुदृढ़ कर सुविधायुक्त किए जाने की जरूरत है। जगह-जगह तीर्थयात्रियों के ठहरने खाने, चिकित्सा आदि की मूलभूत सुविधाओं का विकास करने की जरूरत है। ब्रह्मस्वरूप ने इस बात नाराजगी व्यक्त की कि सरकार की ओर से उत्तराखंड में केवल पर्यटन विकास की बात की जाती है और तीर्थाटन की बात नहीं की जाती है।