फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rahul gandhi visit almora on 23 december

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड में भरेंगे हुंकार

Tue, 20 Dec 2016 12:14 PM IST
दीप जोशी/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
दीप जोशी/ अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Tue, 20 Dec 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi visit almora on 23 december
rahul gandhi

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में भाजपा को अब कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 23 दिसंबर को अल्मोड़ा से जवाब देंगे। 

विज्ञापन


राहुल की इस सभा को देखते मुख्यमंत्री हरीश रावत की 22 दिसंबर की सभा को भी स्थगित कर दिया गया है। अब मुख्यमंत्री भी 23 दिसंबर को अल्मोड़ा में हार्ट केयर यूनिट के लोकार्पण सहित कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। कांग्रेस की कोशिश अब रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने की है। 
विज्ञापन


22 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अल्मोड़ा में भाजपा की रैली में मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस को निशाने पर लिया था। कांग्रेस तभी से अल्मोड़ा में जवाबी रैली करने की रणनीति बनाने शुरू कर दी थी। राहुल गांधी का कार्यक्रम तय न होने से जवाबी रैली का मामला लंबा खिंचता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी से हरी झंडी नहीं मिलने के कारण 22 दिसंबर को अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री हरीश रावत की जनसभा का कार्यक्रम तय कर दिया गया। सोमवार को राहुल गांधी ने 23 दिसंबर की रैली में शामिल होने पर सहमति जता दी। संसदीय सचिव और अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने इसकी पुष्टि की।

हरीश रावत का 22 दिसंबर का प्रस्तावित कार्यक्रम भी स्थगित

rahul gandhi visit almora on 23 december
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से सहमति मिलने के बाद अब मुख्यमंत्री हरीश रावत का 22 दिसंबर का प्रस्तावित कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है।

दोनों नेता 23 दिसंबर को ही अल्मोड़ा आएंगे। इसी दिन मुख्यमंत्री हरीश रावत अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में खुलने जा रही कुमाऊं की पहली हार्ट केयर यूनिट के लोकार्पण के अलावा करोड़ों की लागत से निर्माणाधीन कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।

राहुल के कार्यक्रम को देखते हुए अब कांग्रेस भीड़ जुटाने को लेकर भी दबाव में है। जानकारी के मुताबिक इस रैली में जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जा रहा है।

भीड़ जुटाने के लिए सिटिंग विधायकों के अलावा सीटों से टिकट के दावेदारों को भी निर्देश दे दिए गए हैं। यह रैली अल्मोड़ा स्टेडियम में अथवा एसएसजे परिसर के मैदान में होगी। एसएसजे परिसर में अमित शाह रैली को संबोधित कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed