फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rahul Gandhi to interact with students today regarding the paper leak issue

Dehradun News: पेपर लीक प्रकरण पर आज छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी

Fri, 17 Jul 2026 02:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi to interact with students today regarding the paper leak issue
देहरादून। नीट, सीबीएसई व भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस के शीर्ष नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को छात्रों की गूंज कार्यक्रम में युवाओं व छात्रों से संवाद करेंगे। वहीं, आगामी चुनाव का बिगुल भी फूंकेंगे।
विज्ञापन

लगभग साढ़े चार साल बाद राहुल गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए देहरादून पहुंचेंगे। इससे पहले वह दिसंबर 2021 को परेड ग्राउंड में विजय दिवस समारोह में आए थे। इस बार बन्नू स्कूल के मैदान में वह तमाम मुद्दे उठाकर भाजपा पर पलटवार करेंगे। इसके साथ ही छात्रों के अधिकार व हितों की लड़ाई के लिए कांग्रेस की नीति व रोडमैप साझा करेंगे।
विज्ञापन

राहुल गांधी शुक्रवार को शाम चार बजे फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से राजपुर रोड स्थित एक होटल में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने के बाद शाम पांच बजे छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस कार्यक्रम से कांग्रेस आगामी चुनाव के लिए पूरे प्रदेश में एक बड़ा संदेश देगी। सभी जिलों से युवाओं व छात्रों को कार्यक्रम में लाने के लिए पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस ने 50 हजार युवाओं को कार्यक्रम में शामिल करने का लक्ष्य रखा है। हालांकि कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण चार लाख से अधिक हैं। ऑनलाइन पंजीकरण में दूसरे राज्यों के युवा व छात्र भी शामिल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी युवाओं व छात्र हितों की लड़ाई लड़ने का आह्वान करेंगे। प्रदेश भर से कार्यक्रम में युवा व छात्र पहुंच रहे हैं। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed