भाजपा की पॉलिसी गरीबों से पैसा खींचो, अमीरों को सींचोः राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। उत्तराखंड के सोमेश्वर में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी का काम है गरीबों से पैसा खिंचो, अमीरों को सींचो।
बृहस्पतिवार को सोमेश्वर में राहुल ने कहा कि पिछले ढाई साल में मोदी ने क्या किया। किसी को 15 लाख नहीं मिले। देश से भ्रष्टाचार साफ नहीं हुआ। मोदी द्वारा किया गया एक भी वादा पूरा नहीं हुआ।
राहुल ने मुख्यत्री हरीश रावत की तारिफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि हरीश रावत राज्य के युवाओं के लिए रोजगार देने का काम रहे हैं। उन्हें हरीश रावत पर पूरा भरोसा है।
पीएम मोदी ने वायदे किए रोजगार नहीं दिया। उन्होंने पूरे देश में नफरत फैलाई है। आज जितने लोग सेना में मारे गए शायद उतने पहले कभी नहीं मारे गए। पीएम मोदी कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं।
'गरीब जनता को लाइन में खड़ा कर दिया'
राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता को दो चीजें याद रखनी हैं। सबसे पहले यहां उत्तराखंड की जनता ने कांग्रेस की सरकार चुनी और हरीश रावत को मुख्यमंत्री बनाया। जिन लोगों ने जनता द्वारा चुनी सरकार को को गिराने की कोशिश की उनको जवाब दीजिए कि हम फिर से हरीश रावत को सीएम बनाएंगे।
दूसरी बात मोदी ने भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ लड़ाई लड़ने का वादा किया था। स्विस बैंक अकाउंट से काला धन लाउंगा कहा था और हर आदमी को 15 लाख दूंगा। स्विस सरकार ने चोरों के नाम भेजे हैं पीएम मोदी उनके नाम राज्य सभा या लोक सभा में क्यों नहीं रखते हैं। लोगों का भला करने की जगह मोदी ने उल्टा गरीब जनता को लाइन में खड़ा कर दिया है।
इससे पहले मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में राज्य में पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिला है। पलायन रुका है।