फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rahul Gandhi dehradun Visit Congress to amplify its voice through resounding support of students

Rahul Gandhi Doon Visit: छात्रों की गूंज से कांग्रेस करेगी आवाज बुलंद; 50 हजार युवाओं को जुटाने का लक्ष्य

Wed, 15 Jul 2026 11:14 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 15 Jul 2026 11:14 PM IST
सार

कांग्रेस हाईकमान ने पेपर लीक प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का एलान किया है। कोटा के बाद अब उत्तराखंड में यह कार्यक्रम हो रहा है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi dehradun Visit Congress to amplify its voice through resounding support of students
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीट व सीबीएसई समेत भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक प्रकरण के मुद्दे पर कांग्रेस युवाओं और छात्रों के बीच अपनी पैठ मजबूत करने की तैयारी में है। छात्रों की गूंज कार्यक्रम के जरिये कांग्रेस आगामी चुनाव के लिए अपनी आवाज को बुलंद करेगी। 17 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संवाद के माध्यम से युवाओं को साधेंगे। प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रखी है।

विज्ञापन


कांग्रेस हाईकमान ने पेपर लीक प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का एलान किया है। कोटा के बाद उत्तराखंड में यह कार्यक्रम हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस ने कार्यक्रम में प्रदेश भर से 50 हजार युवाओं और छात्रों को जुटाने का लक्ष्य रखा है। हालांकि चार लाख से अधिक युवा व छात्र ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। यह कार्यक्रम कांग्रेस की आगामी चुनावी रणनीति का एक अहम हिस्सा है।
विज्ञापन


पार्टी युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। बेरोजगारी, शिक्षा और रोजगार के अवसर जैसे विषय इसमें शामिल होंगे। कांग्रेस इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर वर्तमान सरकार को घेरने की योजना बना रही है। पार्टी का मानना है कि युवा वर्ग देश की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन नीट, सीबीएसई व भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक से युवाओं के सपने टूट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: बन्नू स्कूल में छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी; कांग्रेस नेताओं ने लिया तैयारियों का जायजा

युवाओं को साधने की रणनीति

कांग्रेस का लक्ष्य देश भर के युवाओं को अपने साथ जोड़ना है। राहुल गांधी संवाद के माध्यम से उनकी समस्याओं को ध्यान से सुनेंगे। पार्टी युवाओं को यह संदेश देगी कि वह उनके अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है। विभिन्न प्रदेशों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों से युवाओं में पार्टी के प्रति विश्वास जगाने का प्रयास होगा।

चुनावी माहौल बनाने का लक्ष्य

यह अभियान आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए जमीन तैयार करेगा। 50 हजार युवाओं को जुटाना एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन साबित होगा। पार्टी युवाओं के मुद्दों को राष्ट्रीय पटल पर लाएगी। इससे सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति है। कांग्रेस इस पहल से अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करना चाहती है।

कांग्रेस युवाओं व छात्रों के हितों व अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। उत्तराखंड में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में ऐतिहासिक होगा और पूरे प्रदेश में डबल इंजन सरकार में छात्रों के भविष्य से किए जा रहे खिलवाड़ संदेश दिया जाएगा। बन्नू स्कूल मैदान में कार्यक्रम की तैयारियों जोरों पर है।
-गणेश गोदियाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed