Uttarakhand: सितंबर में प्रदेश आ सकते राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, दून में बड़ी रैली कराने की तैयारी
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के उत्तराखंड आने की चर्चाएं हैं। दून में बड़ी रैली कराने की तैयारी की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में आगामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव और निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सितंबर में उत्तराखंड आ सकते हैं।
15 से 20 सितंबर के बीच में उनका दौरा प्रस्तावित है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी देहरादून में दोनों नेताओं की बड़ी रैली कराने की तैयारी कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने बताया, पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी देशभर में अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इसके तहत सितंबर माह में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का उत्तराखंड का दौरा प्रस्तावित है।
ये भी पढ़ें...Badrinath Highway: पहाड़ी से आया भारी मलबा, गौचर के पास हाईवे बंद, यमुनोत्री में कृष्णा चट्टी में भू-कटाव
पार्टी हाईकमान से इसकी सहमति मिल चुकी है। 15 से 20 सितंबर के बीच में उत्तराखंड आ सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से देहरादून में जनसभा कराने की तैयारी की जा रही है। उधर, बदरीनाथ व मंगलौर विस उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर राहुल गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की पीठ थपथपाई। राहुल ने पत्र जारी कर दोनों सीट पर मिली जीत पर प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे।