फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rafting in rishikesh: thrilling rafting in ganga starts from today

ऋषिकेश: आज से शुरू हुआ गंगा में राफ्टिंग का रोमांच भरा सफर, राफ्ट संचालकों के चेहरे खिल उठे

Mon, 20 Sep 2021 02:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 20 Sep 2021 02:16 PM IST
सार

साहसिक खेलों के शौकीनों का इंतजार अब समाप्त हो गया है। आज 20 सितंबर सोमवार से गंगा में राफ्टिंग का रोमांच भरा सफर शुरू हो गया है।

विज्ञापन
rafting in rishikesh: thrilling rafting in ganga starts from today
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

टिहरी प्रशासन की ओर से गंगा में राफ्टिंग को हरी झंडी मिल गई है। इससे राफ्ट संचालकों के चेहरे खिल उठे हैं। पितृ पक्ष शुरू होने से पूर्व राफ्ट संचालकों ने खारास्रोत में गंगा पूजन कर दिया है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से रविवार को राफ्ट का संचालन शुरू नहीं हुआ।

विज्ञापन


राफ्टिंग के लिए गंगा का जलस्तर होना चाहिए 137 मीटर
शनिवार को देहरादून से आई एक तकनीकी टीम ने गंगा नदी में रैकी की। रैकी टीम ने नदी का जलस्तर एक मीटर बढ़ा हुआ बताया। कहा रीवर राफ्टिंग करने के लिए गंगा का जलस्तर 137 मीटर होना चाहिए। जबकि इस समय नदी का जलस्तर 138 मीटर है। जो एक मीटर बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन


बीते दिनों नदी का जलस्तर सामान्य हो गया था। लेकिन जैसे ही पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश हो रही है। उससे गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। रैकी टीम ने अब जलस्तर सामान्य बताया है। टिहरी प्रशासन की ओर से इसे हरी झंडी मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राफ्टिंग का संचालन करीब 20 दिन देर से शुरू

कोरोनाकाल से पहले वर्ष भर में केवल दो महीने जुलाई और अगस्त में राफ्टिंग का संचालन बंद होता था। 1 सितंबर से लेकर 30 जून तक राफ्टिंग संचालित होती थी। लेकिन इस बार कोरोनाकाल और गंगा के जलस्तर के कारण राफ्टिंग का संचालन करीब 20 दिन देर से शुरू हो रहा है। 

इन स्थानों से होगी राफ्टिंग की शुरूआत
- कौडियाला से रामझूला, नीमबीच -35 किमी
- कौडियाला से शिवपुरी -20 किमी
- मरीन ड्राइव से शिवपुरी-10 किमी
- मरीन ड्राइव से रामझूला, नीमबीच - 25 किमी
- शिवपुरी से रामझूला, नीमबीच- 15 किमी
- ब्रह्मपुरी से रामझूला, नीमबीच - 9 किमी
- क्लब हाउस से रामझूूला, नीमबीच- 9 किमी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed