{"_id":"62b5a0fa75e2ad25ad24ad8b","slug":"rafting-guide-beats-up-mumbai-tourist-case-filed-against-15-including-three-nominated","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: गाइड ने राफ्टिंग पैडल से बुरी तरह पीटा, पर्यटक का सिर फटा, तीन नामजद सहित 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: गाइड ने राफ्टिंग पैडल से बुरी तरह पीटा, पर्यटक का सिर फटा, तीन नामजद सहित 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Fri, 24 Jun 2022 05:11 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 24 Jun 2022 05:11 PM IST
सार
केतन दोस्तों के मुनि की रेती स्थित आस्था के पास घूम रहे थे। इस दौरान कुछ राफ्टिंग गाइड राफ्ट को उठाकर पार्किंग की ओर ले जा रहे थे। गाइडों ने राफ्ट से केतन को टक्कर मार दी। केतन ने राफ्टिंग गाइडों को ठीक से चलने के लिए कहा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खारास्रोत में मामूली कहासुनी पर एक राफ्टिंग गाइड ने अपने 14 साथियों के साथ मुंबई के एक पर्यटक के साथ मारपीट की। गाइड ने पर्यटक के सिर पर राफ्टिंग पैडल दे मारा, जिससे उसका सिर फट गया। मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत 15 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मुंबई के अंधेरी इलाके के रहने वाले केतन रावल दोस्तों के साथ केदारनाथ धाम दर्शन के लिए आए थे। धाम से लौटने के बाद केतन दोस्तों के मुनि की रेती स्थित आस्था के पास घूम रहे थे। इस दौरान कुछ राफ्टिंग गाइड राफ्ट को उठाकर पार्किंग की ओर ले जा रहे थे। गाइडों ने राफ्ट से केतन को टक्कर मार दी। केतन ने राफ्टिंग गाइडों को ठीक से चलने के लिए कहा।
इसके बाद केतन खारास्रोत स्थित हिमालयन डिस्कवरी राफ्टिंग कार्यालय के पास पहुंचे। वहां राफ्ट से टक्कर मारने वाले गाइड अरुण और 15 अन्य लोगों ने उसको घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस बीच अरुण ने राफ्टिंग पैडल उठाकर केतन के सिर पर मार दिया।

ये भी पढ़ें...चर्चा में आईएएस अफसर के कारनामे: गांव में आलीशान मकान, लिखा पंचायत घर, पढ़ें राम विलास के झूठों की खुली पोल
पीड़ित ने पुलिस को बताया के राफ्टिंग गाइड उसको जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। मुनि की रेती थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अरुण, मोनू और अभिषेक और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।