फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Radiologist did not come, patients returned

Dehradun News: नहीं आए रेडियोलॉजिस्ट, लौटे मरीज

Sat, 04 Oct 2025 02:17 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 04 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Radiologist did not come, patients returned
उप जिला अस्पताल विकासनगर में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए कक्ष के बाहर बैठे मरीज। संवाद - फोटो : स्वयं
करीब 10 दिन बीतने के बाद शुक्रवार को भी उप जिला अस्पताल विकासनगर में अल्ट्रासाउंड जांच सेवा शुरू नहीं हो पाई। अस्पताल प्रशासन को सुबह रेडियोलॉजिस्ट की ओर से एक दिन के आकस्मिक अवकाश के लिए प्रार्थना प्राप्त हुआ। अस्पताल में जांच के लिए आए गर्भवती और मरीज सूचना मिलने पर वापस लौट गए। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक शनिवार को अल्ट्रासाउंड जांच की जाएगी।
विज्ञापन


22 सितंबर से उप जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अलिंद पोखरियाल अवकाश पर चले गए थे। उसके बाद से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच बंद हो गई थी। इसके चलते गर्भवती और मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गर्भवती और मरीज महंगे शुल्क पर निजी केंद्र में जांच करवाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन




शुक्रवार को रेडियोलॉजिस्ट ने ड्यूटी पर वापस लौटना था लेकिन सुबह अस्पताल प्रशासन को आकस्मिक अवकाश के लिए रेडियोलॉजिस्ट का प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ। इस बीच अल्ट्रासाउंड जांच के लिए काफी संख्या में गर्भवती और मरीज अस्पताल पहुंच गए थे। कुछ देर इंतजार के बाद गर्भवती और मरीजों को जानकारी मिली कि रेडियोलॉजिस्ट नहीं आएंगे तो वह वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


---



वर्जन

रेडियोलॉजिस्ट को अति आवश्यक कार्य के चलते आकस्मिक अवकाश लेना पड़ा। वह शनिवार को अस्पताल में उपलब्ध रहेंगेे। दैनिक के साथ लंबित अल्ट्रासाउंड जांच भी की जाएगी। - डॉ. प्रदीप चौहान, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed