फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Radhika may soon be arrested for the unintentional murder of her live-in partner

Dehradun: लिव-इन पार्टनर की गैर इरादतन हत्या में राधिका जल्द हो सकती है गिरफ्तार, साक्ष्य जुटा रही टीम

Wed, 07 May 2025 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 07 May 2025 06:53 PM IST
सार

गत 26 अप्रैल शाम चार बजे जैसे ही अजय घर पर आया तो राधिका ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया। दोनों में मारपीट हुई और इसी बीच राधिका से सब्जी काटने वाला चाकू अजय के सीने में लग गया।

विज्ञापन
Radhika may soon be arrested for the unintentional murder of her live-in partner
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

लिव-इन पार्टनर की गैर इरादतन हत्या की आरोपी राधिका को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर सकती है। इसके लिए पुलिस अजय रावत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का परीक्षण और अन्य साक्ष्य जुटा रही है। उधर, अजय रावत के परिजनों का दावा है कि राधिका ने शराब के नशे में अजय से झगड़ा किया था। इसी बीच चाकू लगने से अजय की मौत हो गई। अजय परिवार का इकलौता बेटा था।

विज्ञापन


अजय रावत की मौत के मामले में आरोपी राधिका से पुलिस की पूछताछ जारी है। एसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने बताया कि गत 26 अप्रैल शाम चार बजे जैसे ही अजय घर पर आया तो राधिका ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया। दोनों में मारपीट हुई और इसी बीच राधिका से सब्जी काटने वाला चाकू अजय के सीने में लग गया।
विज्ञापन


एंबुलेंस देरी से पहुंची या देरी से उसने कॉल किया इस बात की भी जांच की जा रही है। अजय के शरीर पर चोट के कई निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसका खुलासा हुआ है। एसओ ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ के बाद राधिका को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। परिजनों ने जो अन्य आरोप राधिका पर लगाए हैं उनकी भी जांच की जा रही है। अजय रावत के विसरा को भी डॉक्टरों की सलाह पर सुरक्षित रखा गया है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand:  पॉक्सो अधिनियम...राज्य भर से 91 पीड़िताओं को हर महीने दिया जाएगा चार हजार रुपये पोषण भत्ता

सोशल मीडिया पर हुई थी जान पहचान
बताया जा रहा है कि अजय रावत और राधिका की जान पहचान कई साल पहले सोशल मीडिया पर हुई थी। अजय रावत ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया हुआ है। उसने दो सालों तक दुबई में नौकरी भी की थी। उस दौरान भी वह सोशल मीडिया के माध्यम से राधिका के संपर्क में था। दुबई से आने के बाद उसने यहां अपने घर के पास ही एक कमरा किराये पर लिया और राधिका को लेकर रहने लगा। उसने टिफिन सर्विस भी शुरू की थी। इसी से वह घर का खर्च चला रहा था। इन दोनों की जून में सगाई होनी थी, जिसके बाद अक्तूबर में शादी की तिथि तय हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed