{"_id":"18c62e216cf01011d0182d9cb9fc1835","slug":"rabindranath-tagore-exhibition","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी बोट पर बैठकर रविंद्र नाथ टैगोर ने रचा था इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसी बोट पर बैठकर रविंद्र नाथ टैगोर ने रचा था इतिहास
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 12 Mar 2014 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु रविंद्र नाथ टैगोर के बहुआयामी व्यक्तित्व को जानने वालों के लिए अच्छा मौका है। देहरादून के एमकेपी पीजी कॉलेज में प्रदर्शनी शुरु हो गई है।
विज्ञापन
प्रदर्शनी आम जनता के लिए खुली
प्रदर्शनी में पहले दिन टैगोर की वह बोट आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें बैठकर वह सागर के बीच बेहद सुकून और शांति के बीच कृतियां रचते थे। यह प्रदर्शनी आम जनता के लिए भी खुली है।
विज्ञापन
मंगलवार को एमकेपी में प्रदर्शनी का शुभारंभ अपर सचिव ज्योति नीरज खैरवाल और इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर द आर्ट के निदेशक डॉ. पीआर गोस्वामी ने किया।
ट्रांसलेशन के कवर भी प्रदर्शनी में अहम
प्रदर्शनी में गुरु रविंद्र के जीवन आदर्शों, उनकी सोच, फिलॉसफी, सामाजिक व राजनैतिक पैठ को पेश किया गया है। टैगोर के राष्ट्रीय आंदोलनों में भूमिकाओं, 69 वर्ष में होने पर उनके द्वारा बनाई गई पेंटिंग भी आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन
मॉडर्न आर्ट को उन्होंने जो ऊंचाईयां दी, वह भी उनकी पेंटिंग में देखने को मिलती है। गुरु रविंद्र नाथ की कृति गीतांजली की हर पंक्ति के ट्रांसलेशन के कवर भी प्रदर्शनी में अहम हैं।
टैगोर के आइंस्टाइन से मुलाकात को भी यहां प्रदर्शित किया गया है। एमकेपी प्राचार्य डॉ. इंदु सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी 16 मार्च तक चलेगी। सभी पेंटिंग दिल्ली के म्यूजियम से लाई गई हैं।