फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   questionnaire on dehradun smart city.

स्मार्ट सिटी पर अपनी राय दें और जीतें इनाम

Fri, 04 Dec 2015 03:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 04 Dec 2015 03:26 PM IST
विज्ञापन
questionnaire on dehradun smart city.

दून को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अमर उजाला, मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के साथ मिलकर शुक्रवार से ‘स्मार्ट दून-सुंदर दून’ अभियान के तहत रायशुमारी शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन


इस अभियान के तहत प्रस्तावित स्मार्ट सिटी को लेकर दूनवासियों की नब्ज टटोली जाएगी कि आखिर वह कैसी स्मार्ट सिटी चाहते हैं। रायशुमारी में प्राप्त निष्कर्षों को स्मार्ट सिटी के निर्माण की योजना में शामिल किया जाएगा। चार दिसंबर से शुरू होकर, यह अभियान दस दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन


रायशुमारी के अंतिम चरण में शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों, सरकारी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर एक कॉनक्लेव भी आयोजित किया जाएगा। इस कॉनक्लेव में स्मार्ट सिटी के स्वरूप पर मंथन होगा। अभियान के दौरान दो अन्य मिनी कांफ्रेंस भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के तहत अमर उजाला में आज से दस दिसंबर तक प्रतिदिन एक फॉर्म प्रकाशित किया जाएगा। जिसको भरकर दूनवासियों को अपनी राय देने का अवसर प्राप्त होगा। पाठकों को यह फॉर्म भरकर शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे ड्राप बाक्स में डालना होगा।

ड्राप बॉक्स के स्थानों की जानकारी अमर उजाला में प्रकाशित की जाएगी। इस फॉर्म को ई-मेल और व्हाट्स एप के जरिए भी भेजा जा सकता है। इसके अलावा अमर उजाला की टीम शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों, बैंक, सरकारी दफ्तर, बाजार और डोर टू डोर जाकर फॉर्म भरवाकर दूनवासियों की राय लेगी।

अमर उजाला की चार रोड शो वैन चार से नौ दिसंबर तक शहर की विभिन्न कॉलोनियों में जाकर लोगों से फॉर्म भरवाएगी। दूनवासियों को इस अभियान में शामिल होने का दोहरा फायदा होगा, पहला वे अपनी स्मार्ट सिटी की स्वरूप निर्धारण में भागीदार होंगे, साथ ही फॉर्म भरकर वे इनाम भी जीत सकते हैं।

भरवाए गए सभी फॉर्म का लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। फार्म भरने वाले दूनवासी लकी ड्रॉ में एलईडी टीवी, माइक्रोवेव ओवन, मोबाइल सेट, इंडक्शन प्लेट आदि आकर्षक इनाम जीत सकते हैं। ई-मेल और व्हाट्स एप नंबर, ड्रॉप बॉक्स लोकशन आदि का विवरण फीड बैक फार्म में अंकित है। बिना नाम-मोबाइल नंबर अंकित फीड बैक फार्म में लकी ड्रॉ में शामिल करना संभव नहीं होगा।


आज यहां जाएगी अमर उजाला की रोड शो वैन
रेसकोर्स, पुलिस लाइन, त्यागी रोड, चंदन नगर, किशन नगर, शैय्यद मोहल्ला, मित्रलोक कॉलोनी, राज निकुंज, राम विहार, बल्लुपुर चौक, दर्शन गेट, झंडा बाजार, हनुमान तिलक रोड, भंडारी चौक, पलटन बाजार, रायपुर, ओएफडी इस्टेट, तुनवाला आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed