फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   python found in tree near home in kotdwar

घर के आंगन में आम के पेड़ पर लिपटा दिखा 12 फुट लंबा अजगर, घरवालों की थम गई सांसे

Wed, 20 Sep 2017 08:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Wed, 20 Sep 2017 08:15 AM IST
विज्ञापन
python found in tree near home in kotdwar
python found in tree near home (demo pic)

घर के आंगन में आम के पेड़ पर 12 फुट लंबा अजगर दिखने से घरवालों की सांसे थम गई। चीख के बीच किसी ने वन विभाग की टीम को फोन कर बुलाया। जानिए, फिर कैसे आया काबू में...

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह पदमपुर सुखरो गांव में संतोष सिंह रावत के घर के आस पास मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब सुबह सबेरे लोगों ने मुख्य मार्ग से सटे घर के आंगन में आम के पेड़ पर चिड़ियों की जोर जोर से चिल्लाने की आवाज सुनी। 
विज्ञापन


लोगों ने घरों के बाहर आकर पेड़ की ओर देखा पेड पर लिपटे करीब 12 फिट लंबे विशाल अजगर को देखते ही उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते पेड़ पर अजगर चढ़ने की खबर पूरे गांव में फैल गई। अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल सांप पकड़ने की टीम को लेकर मौके पर पहुंच गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्‍क्यू में छूट गए पसीने

python found in tree near home in kotdwar
rescue picture

वन कर्मियों ने पेड़ की चोटी पर चढ़े अजगर को नीचे उतारने के पहले प्रयास किए, लेकिन वह अपनी जगह से टस-मस नहीं हुआ। इसके बाद वन कर्मियों ने पेड़ की लॉपिंग की और अजगर को नीचे की ओर खींचकर पेड़ से उतार दिया। 

वन कर्मी नरेंद्र सिंह रावत, महेंद्र सिंह, संगीत, राकेश सिंह ने बहादुरी का परिचय देते हुए अजगर को बोरे में बंद कर दिया। अजगर के बोरे में बंद होती ही ग्रामीणों ने चैन की सांस ली। रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल ने बताया कि अजगर को घने जंगल में छोड़ दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed