Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PWD ministerial employees across the state have gone on strike

Dehradun News: प्रदेश भर में कार्य बहिष्कार पर गए लोनिवि मिनिस्ट्रियल कर्मचारी

Mon, 09 Feb 2026 08:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
PWD ministerial employees across the state have gone on strike
- पारस्परिक तबादलों के लिए प्रमुख अभियंता कार्यालय में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। पारस्परिक तबादलों में देरी से नाराज लोक निर्माण विभाग के प्रदेश भर के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी सोमवार से कार्य बहिष्कार पर चले गए। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रमुख अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन कर धरना दिया।
उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने कहा, तबादला एक्ट में स्पष्ट व्यवस्था है कि सक्षम अधिकारी अपने स्तर से कर्मचारियों के पारस्परिक तबादले कर सकते हैं। अधीक्षण अभियंता स्तर से किसी भी समय यह तबादले किए जा सकते हैं, इसके बावजूद प्रमुख अभियंता तबादले नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा, इसके विरोध में सोमवार को प्रदेश भर में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर अपनी डिविजनों में धरना दिया। उन्होंने कहा, मांग पर अमल न हुआ तो 18 फरवरी तक प्रदेश भर के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी कार्यबहिष्कार पर रहेंगे। इसके बाद आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

आंदोलन के दूसरे चरण में 13 फरवरी को प्रमुख अभियंता कार्यालय का घेराव किया जाएगा, जिसमें सभी जिलों के मिनिस्ट्रियल कर्मचारी शामिल होंगे। पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। संगठन के प्रदेश संरक्षक पंचम सिंह बिष्ट ने कहा, अधिकारियों की ओर से जानबूझकर कर्मचारियों को उलझाया जा रहा है। संगठन के प्रदेश महामंत्री अशोक राज उनियाल ने कहा, शासनादेश के बाद भी कर्मचारियों के तबादले नहीं किए जा रहे हैं। धरना देने वालों में संगठन मंत्री राकेश सिंह रावत, जिला अध्यक्ष आशीष जोशी, जिला सचिव उर्मिला द्विवेदी, विजय सिंह चौहान, वीरेंद्र नेगी, शिव सिंह राणा, सरोज बडोनी, सुनीता, देवी दत्त जोशी, मनोज अवस्थी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed